
रात में जब माँ - बाप पहुंचे नाबालिग लड़की के कमरे में, देख कर खिसक गई पैरों तले जमीन
रायगढ़. प्रदेश (chhattisgarh news) में बढ़ते अपराध के साथ - साथ बच्चो के लापता होने की संख्या में भी भारी वृद्धि हो रही है। हाल ही में रायगढ़ से आए खबर ने सबको विचार करने में विवश कर दिया है। पुलिस मामले में शिकायत दर्ज कर छानबीन में लग गई है। दरअसल एक ही दिन में एक ही जिले से दो नाबालिग की गायब होने की रिपोर्ट पुलिस (Chhattisgarh Police) को प्राप्त हुई है। दोनों नाबालिग लड़कियों (minor girl) के परिजनों ने पुलिस को सुचना दी है की रात में घर से उनकी बच्ची लापता हो गए है।
पहला केस
रायगढ़ जिले के जूटमिल पुलिस चौकी में नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 24 अगस्त की रात घर से लापता हो गयी है। परिजन का कहना है रात में एक साथ सभी सोने अपने अपने कमरे में गए थे लेकिन जब आधी रात नाबालिग के माँ ने उसके कमरे में देखा तो वह वहा से गायब थी। पलकों का यह भी कहना है उनकी बेटी कभी बिना बताए घर से नहीं निकलते लेकिन इस बार पता नहीं क्यों वह बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस के अनुसार रात करीब एक बजे नाबालिग के परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
दूसरा केस
पहले केस से मिलता जुलता रायगढ़ जिला अंतर्गत ही सारंगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।खरसिया का यह मामला आसपास में चर्चा में बना हुआ है। लड़की के माता पिता का कहना है 27 अगस्त को 17 वर्ष की उनकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है।लापता लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो रहे थे।
सुबह चार बजे के आसपास नाबालिक की मां उठ कर देखी तो वह अपने कमरे में नहीं थी। आस पास के क्षेत्रों व रिश्तेदारों के यहां पताासाजी करने पर भी नाबालिग के बारे में कुछ नहीं पता चला। ऐसे में घटना की रिपोर्ट थाने में की गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों मे अपराध दर्ज कर नाबालिकों की तलाश कर रही हैं।
Click & Read More More Chhattisgarh News.
Published on:
29 Aug 2019, 9:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.