26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाप ने अपने ही बेटे को स्कूल बेल्ट से इतना मारा कि हो गई मौत, गुमराह करने शव को चढ़ा दिया फांसी के फंदे पर

Chhattisgarh News: नशे में धुत पिता ने 14 साल के बेटे का उसी के स्कूली बेल्ट से घोट दिया गला, राज खुला तो सब हो गए हैरान.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 30 Aug 2019, 5:21 PM IST

बाप ने अपने ही बेटे को स्कूल बेल्ट मारा

बाप ने अपने ही बेटे को स्कूल बेल्ट मारा

जशपुरनगर. मंगलवार - बुधवार की दरमियानी रात को हुई एक दिल दहाल देने वाली घटना ने पूरे जिले के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जशपुर जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली क्षेत्र जशपुर में एक कलयुगी नशेड़ी पिता (Father killed his child) ने नशे में धुत होकर अपने इकलौते संतान 14 वर्षीय पुत्र की जमकर पिटाई की और फिर अपने बेटे के स्कूली बेल्ट (School belt) से ही गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Fake Government Job Requirement: अगर आपने भी भरा है इस सरकारी नौकरी का फॉर्म तो ...

वहशी पिता की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, बेटे हत्या की घटना और अपना जुर्म छिपाने के लिए बेटे को मौत की नींद सुलाने के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया और खुद थाने पहुंचकर पुलिस को पुत्र द्वारा फांसी लगा लेने की सूचना दिया और पुलिस को गुमराह करता रहा। घटना कोतवाली क्षेत्र के रानी बगीचा ग्राम की है।

इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए में सब इंस्पेक्टर सुनील दास ने बताया कि आरोपी अमित राणा ने जो शहर के एक इलेक्ट्रानिक उपकरण बेचने वाले दुकान में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है, 27 अगस्त की रात को अपना काम निपटाकर शहर के रानी बगीचा स्थित अपने घर पहुंचा और उसने अपने 14 वर्षीय पुत्र अनिकेत प्रियम राणा को नशे में धुत होने की वजह से आक्रोशित होकर खूब पीटता रहा और फिर बेटे के स्कूल ड्रेस वाली बेल्ट को बेटे के गले में फंसाया और जमीन पर दम निकलते तक घसीटता रहा।

रात में जब माँ - बाप पहुंचे नाबालिग लड़की के कमरे में, देख कर खिसक गई पैरों तले जमीन

जब अनिकेत की मौत हो गई तो वह हत्या के मामले को फांसी का रूप देने के लिए उसे बेल्ट के सहारे छप्पर में लटका दिया। और कुछ देर बाद उसे जिला अस्पताल ले गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

लोन की रकम से पति-पत्नी में उपजा विवाद
घटना की जांच कर रहे एसआई दास ने बताया कि गांव-गांव में घूम-घूमकर महिला समूहों को लोन देने वाली भारत फाइनेंस के द्वारा अमित की पत्नी ने कुछ महीने पहले 50 हजार रुपए का लोन लिया था। जिसमें प्रत्येक 15 दिन के भीतर उसे 870 रुपए का किस्त चुकाना था। लोन लेने के बाद से विगत दो महीने पहले ही अमित की पत्नी पारिवारिक विवाद को लेकर घर से चली गई। अब लोन के पैसे की रिकव्हरी के लिए समूह की महिलाएं और भारत फाइनेंस के अधिकारियों ने 27 अगस्त को अमित पर पैसा देने का दबाव बनाया था। उसी दिन शाम में अमित ने नशे और आक्रोश में आकर अपने इकलौते पुत्र की हत्या कर दी।

बंगाल की खाड़ी में बना तगड़ा सिस्टम, अगले तीन- चार दिनों के भीतर इन जगहों में होगी बारिश

पुलिस को गुमराह करने गढ़ी गई थी झूठी कहानी
घटना की जांच कर रहे एसआई सुनील दास ने बताया कि पुत्र की हत्या कर लेने के बाद आरोपी अमित राणा फिल्मी तर्ज पर अपना जुर्म छिपाने के लिए एक झूठी कहानी बनाकर थाने पहुंचा और फांसी की सूचना दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी थी कि अचानक रानी बगीचा के लोग दर्जनों की संख्या में 28 अगस्त की सुबह थाने पहुंचे और थानेदार को अमित के द्वारा अपने पुत्र अनिकेत की निर्मम हत्या करने की प्रत्यक्षदर्शी के रूप में जानकारी दी। उसके बाद अब तक प्रार्थी रहे अमित राणा को तत्काल हिरासत मेें लिया और अनिकेत के शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हो चुकी है।

पुत्र की हत्या करने के आरोप में आरोपी अमित राणा को धारा 302 के अपराध में हिरासत में लिया गया है। आगे विवेचना जारी है।
सुनील दास, एसआई कोतवाली जशपुर

Click & Read More Chattisgarh Crime News.