26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाप- बेटे ने महिला को दी खौफनाक मौत, फिर शव के साथ किया ये काम, दोनों गिरफ्तार

तालाब से लौट रही महिला को बाप-बेटे ने बेरहमी से मारकर किया मौत के हवाले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 30 Aug 2019, 7:58 PM IST

बाप- बेटे ने महिला को दी खौफनाक मौत

बाप- बेटे ने महिला को दी खौफनाक मौत

जांजगीर. हमारे समाज में माता - पिता को भगवान का दर्जा दिया गया है। मां - बाप अपने औलाद को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं और बुरे मार्ग में चलने से उन्हें सजा देते है। मगर जांजगीर से एक ऐसी समाचार सामने आई है जिसे पढ़ आपका दिल भी दहल जाएगा। दरअसल अकलतरा थाना क्षेत्र में कुछ रोज पहले एक महिला की हत्या कर दी गई थी और उसका शव गांव के नहर के पास से बरामद किया गया था।

तालाब में तैरती मिली लाश, कपड़ों को देख फफक पड़ी पत्नी बोली - ये मेरे पति हैं

ग्राम खोड़ में हुई महिला की हत्या (Woman killed ) की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है।जांच से पता चला वारदात को बाप-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। अकलतरा पुलिस के अनुसार बुधवार को खोड़ माइनर नहर में एक महिला की लाश मिली थी। महिला की पहचान गायत्री बाई के रूप में हुई थी।

बाप ने अपने ही बेटे को स्कूल बेल्ट से इतना मारा की हो गई मौत, गुमराह करने शव को ...

पुलिस हत्या के मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड का इस्तेमाल की थी। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड जहां पर गई वहां के व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिससे पुलिस को सुराग मिल गया। जांच के दौरान पता चला कि गायत्री का पड़ोस में रहने वाले धनंजय एवं उसका पिता जानकू उर्फ वीरसिंह कंवर से उसकी पुरानी दुश्मनी थी। जिसके चलते उससे बदला लेना चाहता था।वह महिला की हत्या करने के ताक में था।

देश का पहला ऐसा गांव, जहा तबीयत खराब हो जाए तो समझो मौत पक्की, क्योंकि...

बुधवार की सुबह 5 बजे गायत्री स्नान करने तालाब की ओर गई थी और वापस लौट रही थी। इसी दौरान वीर सिंह और धनंजय ने महिला को लाठी डंडे से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। शव को ठिकाना लगा ने उन्होंने नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने धनंजय के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी डंडे को अपने कब्जे में ले लिया है।

Click & Read More Chhattisgarh Crime News.

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग