
तालाब में तैरती मिली लाश, कपड़ों को देख फफक पड़ी पत्नी बोली - ये मेरे पति हैं
रायगढ़. तालाब के पानी में मिले व्यक्ति के लाश (wife saw husband's deadbody in pond) मामले में शार्ट पीएम आने के बाद घरघोड़ा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस की माने तो डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट में कहा है कि मृतक की गला दबा कर हत्या (Murder) की गई है। ऐसे में पुलिस (Chhattisgarh police) अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध (Murder) दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कुंवरमती मांझी पति सुंदर लाल मांझी (30) खोखरोआमा में अपने पति के साथ रहती थी। 26 अगस्त की दोपहर प्रार्थिया का पति सुंदर लाल उसे नाकटाड गांव जा रहा हूं कह कर घर से निकला था। 27 अगस्त की सुबह कुंवरमती भेंगारी मजदूरी का काम करने गई थी।
जहां खेत में पानी भरने से सभी मजदूर बिना काम किए ही वापस घर लौट आए। ऐसे में कुंवरमती भी घर आ गई। दोपहर करीब एक बजे वह गांव के तालाब के पास शौच करने गई तो देखी कि इसका पति सुन्दर लाल मांझी का शव तालाब के पानी की सतह पर तैर रहा है। वहीं उसका सिर दिख रहा था। जबकि तालाब किनारे इसके पति का कपड़ा पड़ा हुआ था।
ऐसे में वह डर गई और घर आकर घटना की जानकारी गांव के कोटवार व अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया था। वहीं 28 अगस्त को मृतक का शॉर्ट पीएम आने पर डॉक्टरों ने हत्या की पुष्टि की है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी कर रही है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
30 Aug 2019, 6:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.