विविध भारत

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत के आसार, ‘वायु’ तूफान से मानसून में होगी देरी

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से अगले एक हफ्ते तक राहत रहेगी पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में आंधी और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा तापमान में आई गिरावट की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है

4 min read

नई दिल्ली।भीषण गर्मी से झुलस रही राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारतीयों को अगले एक हफ्ते तक राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली में आंधी और हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में तापमान में आई गिरावट की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था पारा

यही नहीं चक्रवाती तूफान 'वायु' के चलते भी बदली हवा की दिशा से तापमान में कुछ गिरावट आई है। जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। इसी का नतीजा है कि दो पहले राजधानी के कई इलाकों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं अरब सागर से बहकर आने वाली आद्र हवाओं ने तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट ला दी।
























































दिल्ली पालम में अगले 7 दिनों तक मौसम
क्रमांकतिथि

न्यूनतम तापमान


(डिग्री सेल्सियस)



अधिकतम तापमान


(डिग्री सेल्सियस)


114 जून3044
215 जून3043
316 जून3140
417 जून2940
518 जून2942
619 जून2943
720 जून3043

तापमान में गिरावट

दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां नम हवाओं ने बढ़ते तापमान की गति को रोक दिया है। यही वजह है कि सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के केन्द्र में गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
























































पटना में अगले 7 दिनों तक मौसम
क्रमांक

तिथि

न्यूनतम तापमान


(डिग्री सेल्सियस)



अधिकतम तापमान


(डिग्री सेल्सियस)


114 जून3142
215 जून3142
316 जून2742
417 जून2740
518 जून2840
619 जून2939
720 जून2940

38 डिग्री सेल्सियस हो सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफते तक आंधी, घटा और बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होगी। आंधी और बारिश का यह क्रम तापमान को 38 डिग्री सेल्सियस तक ला सकता है।
























































मेरठ में अगले 7 दिनों तक मौसम

क्रमांक


तिथि

न्यूनतम तापमान


(डिग्री सेल्सियस)



अधिकतम तापमान


(डिग्री सेल्सियस)


114 जून2741
215 जून2842
316 जून2842
417 जून2741
518 जून2640
619 जून2539
720 जून2538

10 दिन लेट हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार वायु च्रकवाती तूफान मानसून को प्रभावित करेगा। मानसून पहले ही एक हफ्ते की देरी से चल रहा है। जिसमें अब 10 दिन तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि दिल्ली और वेस्ट यूपी समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मानसून एक जुलाई को दस्तक देता है। अब वायु चक्रवात के प्रभाव की वजह से मानसून में 10 से 15 दिन का विलंब हो सकता है।

जून में 50% तक मानसूनी बारिश!

वैज्ञानिकों के मुताबिक वायु चक्रवात से मानसून की गति प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से जून माह में 40—50 प्रतिशत तक बारिश कम हो सकती है। दरअसल, उत्तर भारत में अधिकतर मानसूनी बारिश जुलाई माह में होती है। लेकिन अब मानसून में देरी की वजह से वेस्ट यूपी और उत्तरी भारत के इलाकों में बारिश काफी कम होगी।

Updated on:
14 Jun 2019 04:20 pm
Published on:
14 Jun 2019 12:03 pm
Also Read
View All