मुंबई

Maharashtra Politics Live : जो कभी चाचा के विरासत के दावेदार समझे जाते थे वह राज अब राजपाट से गायब

उद्धव ( Udhav Thakre ) की ताजपोशी, एक फोटोग्राफर ( Photographer ) से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने का सफर बाल ठाकरे ( Bal Thakre ) महाराष्ट्र की राजनीति में कभी सत्ता में नहीं रहने के बावजूद भी वो वहां की राजनीति के सबसे प्रभावशाली और ताकतवर शख्स ( Powerful Politicial ) बने रहे चाचा बाल ठाकरे से बगावत कर अपनी नई पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाने वाले वाले भतीजे राज ठाकरे ( Raj thakre ) महाराष्ट्र की राजनीति के नेपथ्य में जा चुके हैं
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2019, 6:00 AM IST
Maharashtra Politics Live : जो कभी चाचा के विरासत के दावेदार समझे जाते थे वह राज अब राजपाट से गायब
Maharashtra Politics Live : जो कभी चाचा के विरासत के दावेदार समझे जाते थे वह राज अब राजपाट से गायब

मुंबई. करीब 53 साल पहले साल 1966 में महाराष्ट में पेशे से अखबार में कार्टूनिस्ट रहे बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की नींव रखी थी। आधे दशक की राजनीतिक यात्रा के बाद अब उसी बाल ठाकरे के बेटे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बतौर मुख्यमंत्री Patrika .com/mumbai-news/ajoy-mehta-is-new-chief-secretory-of-maharashtra-4563350/" target="_blank">महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे।

यह भी पढ़े:-Maharashtra Politics Live : सुप्रीम कोर्ट के फैसले व एनसीपी नेता की मान्यता से बदली राजनीति

शिवसेना को इस मुकाम तक पहुंचाने में बाल ठाकरे ने अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी और महाराष्ट्र की राजनीति में कभी सत्ता में नहीं रहने के बावजूद भी वो वहां की राजनीति के सबसे प्रभावशाली और ताकतवर शख्स बने रहे। जब बाल ठाकरे की उम्र ढलने लगी तो उनके राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी शिवसेना के दो बड़े चेहरे राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के कंधों पर आई। इनमें एक उनका बेटा तो दूसरा उनका भतीजा था। आज उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति के शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। दूसरी तरफ चाचा बाल ठाकरे से बगावत कर अपनी नई पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाने वाले वाले भतीजे राज ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति के नेपथ्य में जा चुके हैं।


ऐसे चला सफर
उद्धव ठाकरे जहां राजनीतिक विरासत को छोड़कर अपने फोटोग्राफी के पैशन को फॉलो करने में लगे थे वहीं दूसरी तरफ शिवसेना समेत महाराष्ट्र के दूसरे दल भतीजे राज ठाकरे को बाल ठाकरे के राजनीतिक वारिस के तौर पर महसूस करने लगे थे। राज ठाकरे के बोलने से लेकर चलने तक का अंदाज अपने चाचा बाल ठाकरे से मिलता था इसलिए लोग उन्हें बाल ठाकरे की विरासत के वारिस के तौर पर देखने लगे थे। राज ठाकरे को जब यह पता चला कि चाचा उनकी जगह अपने बेटे उद्धव ठाकरे को पार्टी की कमान और राजनीतिक विरासत सौंपना चाहते हैं तो दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए, बाल ठाकरे जहां उद्धव को अपनी राजनीतिक विरासत सौंपने के पक्ष में थे वहीं राज ठाकरे शिवसेना पार्टी पर अपना नियंत्रण चाहते थे। आखिराकर राज ठाकरे ने खुद को शिवसेना से अलग करते हुए साल 2006 में अपनी नई पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन कर लिया।


लेकिन पार्टी बनाने के दो साल बाद 2008 में राज ठाकरे की पार्टी ने मराठाओं की राजनीति और क्षेत्रीयता को हवा देना शुरू कर दिया जिससे उनका राजनीतिक कद धीरे-धीरे कम होता चला गया, आज तस्वीर एक दम बदल चुकी है, राज महाराष्ट्र की राजनीति में हासिए पर चले गए हैं, तो चचेरा भाई राज्य का सीएम पद तक पहुंच चुका है।

Published on: