प्रतापगढ़

BREAKING: प्रतापगढ़ में दबिश देने गए दरोगा वजीउल्ला खां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इलाहाबाद रेफर

प्रतापगढ़ के जेठवारा थानाक्षेत्र के भैया सराय गांव में दरोगा को आरोपी के परिवार वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
2 min read
Police
पुलिस

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में दबिश देने गए दरोगा वजीउल्ला खां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस हमले में दरोगा समेत एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। दरोगा को गंभीर चोटें आयीं हैं। उन्हें गंभीर हालत में इलाहाबाद के लिये रेफर किया गया है।


इसे भी पढ़ें

बताया गया है कि यूपी के प्रतापगढ़ में लूट के कई मामलों में वांछित जेठवारा थानाक्षेत्र के भैया सराय गांव निवासी एक आरोपी लुटेरा जानी की पुलिस को कई महीनों से तलाश थी। पुलिस इसे पकड़ने के लिये एंड़ी-चोटी का जोर लगाए हुई थी। दूसरी ओर आरोपी पर कार्यवाही भी जारी थी। इसी के तहत दबिश देने के लिये पुलिस टीम आरोपी के घर पर पहुंची। वहां उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें

दरोगा वजीउल्ला खां को परिवार के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। हमले में वजीउल्ला को गंभीर चोटें आयीं और उनका हाथ टूट गया। उनके साथ ही एक सिपाही को भी चोटें आयीं। दोनों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में पहुंचवाया गया, वहां से वजीउल्ला खां को इलाहाबाद के लिये रेफर कर दिया गया।
By Sunil Somvanshi

इसे भी पढ़ें

इसे भी पढ़ें

Published on:
10 Jun 2018 11:45 am
Also Read
View All
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

CM योगी से मिला 1 लाख का इनाम होगा वापस! फर्जीवाड़े में फंसे यूपी टॉपर रजनीश पर बड़ा एक्शन; डिग्रियां की गईं निरस्त

प्रतापगढ़: बहन को मायके लाना पड़ा भारी, 6 महीने से चल रहा था पति-पत्नी में विवाद, रिटायर्ड फौजी ने साले को मारी गोली

Pratapgarh Murder News: हाईकोर्ट ने दी थी साथ रहने की इजाजत, कोतवाली में बयान देकर लौटते ही पति की हत्या, प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

Inside Story: बेटी की लव मैरिज बनी दुश्मनी की वजह, ससुर ने बोलेरो से खींचकर दामाद की हत्या की; यूपी के कुंडा का केस