रायपुर

Vedanta Plant Blast: अमित जोगी ने वर्तमान HC जज से की 3 बड़ी मांगें, बोले- कर्मचारियों पर ठीकरा फोड़कर नहीं छिपेगा सच

Amit Jogi on Vedanta Power Plant Blast: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने हाईकोर्ट के वर्तमान जज से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए तीन बड़ी मांगें रखी हैं। उन्होंने साफ कहा कि केवल कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराकर इस गंभीर हादसे को दबाया नहीं जा सकता...

2 min read
Apr 15, 2026
अमित जोगी की 3 बड़ी मांगें (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Vedanta Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने 17 लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद कई परिवारों का सहारा छिन गया। अपनों की तलाश में परिजन रात करीब 3 बजे तक सक्ती और रायगढ़ के पांच अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर काटते रहे।

वहीं इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराकर मामले को दबाया नहीं जा सकता, बल्कि जिम्मेदारी उन प्रबंधन स्तर के अधिकारियों की भी तय होनी चाहिए, जो मुंबई और लंदन से संचालन से जुड़े फैसले लेते हैं।

ये भी पढ़ें

पूर्व CM के बेटे अमित जोगी को सजा या फिर राहत, सुप्रीम कोर्ट में 20 अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

Vedanta Plant Blast: अमित जोगी ने वर्तमान HC जज से जांच समेत की ये तीन मांगे

अमित जोगी ने हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराने की मांग करते हुए तीन प्रमुख मांगें रखीं- हादसे की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर आपराधिक धाराओं में कार्रवाई, और मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ तथा घायलों को 50 लाख रुपये का मुआवजा। उन्होंने कंपनी द्वारा घोषित 35-35 लाख रुपये और नौकरी के प्रस्ताव को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि मानव जीवन का मूल्य इससे कहीं अधिक है।

हादसे में कुल 36 लोग झुलस गए

मंगलवार दोपहर हुए इस हादसे में कुल 36 लोग झुलस गए, जिनमें से 18 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। मृतकों में 5 छत्तीसगढ़ के हैं, जबकि अन्य 13 उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के निवासी थे।

Vedanta Plant Blast: JCCJ ने 7 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन

इस बीच, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने घटना की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति घटनास्थल का दौरा कर हादसे के कारणों, सुरक्षा व्यवस्था और पीड़ितों को मिली सहायता का विस्तृत आकलन करेगी और अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन

हादसे के बाद प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्लांट प्रबंधन ने भी मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

वेदांता पावर प्लांट से जुड़ी और भी है खबरें..

Vedanta Plant Blast: वेदांता प्लांट हादसे में 17 मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची जारी, चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कही यह बात...पढ़ें पूरी खबर

बॉयलर यूनिट में विस्फोट का 30 दिन में रिपोर्ट से खुलेगा राज, SDM डभरा करेंगे जांच, जल्द सामने आएगा सच....पढ़ें पूरी खबर

वेदांता पावर प्लांट में 14 मजदूरों की मौत! PM मोदी ने जताया शोक, जानें कैसे हुआ इतना बड़ा औद्योगिक हादसा?... पढ़ें पूरी खबर

Vedanta accident update: वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल...पढ़ें पूरी खबर

Published on:
15 Apr 2026 03:36 pm
Also Read
View All