(अमृतस): पंजाब के अमृतसर में रेल पटरियों पर खडे रहकर रावण दहन देख रहे लोगों को डीएमयू ट्रेन के कुचल देने की घटना पर सियासत के अलग-अलग स्वर सुनने को मिल रहे है। पंजाब के विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल ने इस हादसे की न्यायिक जांच की मांग की है। दूसरी ओर केबिनेट मंत्री नवजाोत सिद्धू ने अपनी पत्नी डौ नवजोत कौर का बचाव करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने तो इस हादसे से पल्ला ही झाड लिया है।