बता दें कि शुक्रवार को क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने बाल कल्याण समिति के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए थे। उन्होंने छह माह पूर्व डिडौली पुलिस व ससुरालियों पर जबरन घर से निकालने के आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत की थी। आयोग के आदेश पर इस केस की जांच जिला बाल कल्याण समिति कर रही है। वहीं, मंगलवार को मोहम्मद शमी की तरफ से उनके भाई हसीब ने बाल कल्याण समिति अमरोहा के सामने बयान दर्ज कराए। बता दें कि मोहम्मद शमी ने इसके लिए अपने भाई हसीब को अधिकृत किया है।