जानकारी के अनुसार, हादसा अमरोहा जिले के रहरा के आदमपुर थाना इलाके में हुआ है। यहां क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी चमन सिंह पुत्र चंद्रपाल की बरात सोमवार को हसनपुर कोतवाली इलाके के लुहारी खदर गई थी। जिसमें गांव के ही रहने वाले फूल सिंह पुत्र मोहन, नरेश, सतपाल, विजेंद्र पुत्र रघुवीर और विजेंद्र की पांच साल की बेटी छवि भी गए थे। शाम करीब 7:40 बजे यह सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आदमपुर मोड़ के पास बनखंडी मंदिर के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर हसनपुर के मोहल्ला कालाशहीद निवासी आकाश पुत्र राजेंद्र और कपिल पुत्र गोकुलनाथ सवार थे।