4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amroha: जनपद में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप, हाल ही में विदेश से लौटा था

Highlights -सऊदी अरब में ड्राईवर की नौकरी करता है युवक -दो मार्च को ही वापस गांव लौटा था -कई दिनों से बुखार और जुकाम से था पीड़ित -डॉक्टरों को चेकअप में मिले शुरूआती लक्ष्ण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 Mar 2020, 4:43 PM IST

corona_virus_effect.jpg

अमरोहा: दिल्ली नॉएडा में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीँ अब इस जानलेवा वायरस ने मंडल में भी दस्तक दे दी है। जिसमें आज जनपद के रजबपुर निवासी एक युवक में इस वायरस के लक्षण मिले हैं। जिसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। युवक हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था।

BIJNOR:: ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुआ भारी नुकसान, मुजावजा देने के लिए विभाग ने की तैयारी

सैम्पल जांच को भेजे गए
सीएमओ डॉ मेघ सिंह ने बताया कि रजबपुर निवासी तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल चेकअप के लिए पहुंचा था। जहां डॉक्टरों में उसे कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण मिले और उसे एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। और इलाज शुरू करने के साथ उसके सैम्पल लेकर लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजे हैं।

हाईवे पर भाजपा विधायक के दामाद की ऑडी कार हवा में उछली, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

दो मार्च को वापस लौटा था
यहां बता दें कि जानकारी के मुताबिक रजबपुर निवासी 26 वर्षीय गुफरान सऊदी अरब में आठ साल से चालक के पद पर नौकरी करता था। दो मार्च को ही वह रजबपुर पहुंचा था। कुछ दिनों से सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित होने के बाद वह शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षण देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। चिकित्सकों की एक टीम पीड़ित मरीज के घर रवाना की गई है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश