उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसा पर बुलडोजर चलवाने के बाद से ही गैर मान्यता वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। अब प्रदेश के जितने भी अवैध जमीन पर बने मदरसे या गैर मान्यता प्राप्त मदरसे होंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मदरसों की पड़ताल कर ये पता लगाया जाएगा कि इनकी फंडिंग कहां से होती है और कौन सी संस्था है, जो इन्हें चला रही है। संचालकों के पास अपने भवन, परिया हैं या नहीं, या मदरसों में कितने छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं, कौन सा पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा, छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं मिल पा रही हैं या नहीं। इन सभी का पता लगाया जाएगा। इसके साथ् ही मदरसा शिक्षा परिषद के लिए नई नियमावली भी तैयार की जा रही है।