उत्तर प्रदेश में संचालित नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गुणवत्ता विहीन नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों को मान्यता दी गई तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि चाहें नर्सिंग कॉलेज हो श फिर पैरामेडिकल कॉलेज हो, इन सभी संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी है। इसलिए अच्छे संस्थानों की पहचान करते हुए मेंटॉर-मेंटी मॉडल को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा चिकित्सा व्यवस्था के क्षेत्र में नर्सिंग और पैरामेडिकल रीढ़ समान हैं। छात्रों के करियर के लिए इसमें कई संभावनाएं हैं। इसलिए खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।