उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में तंत्र-मंत्र का अनोखा मामला सामने आया है। यहां के बभनी इलाके में अंधविश्वास के कारण दो लड़कियों ने आपस में ही शादी रचा ली। दरअसल गांव के एक ओझा ने दोनों लड़कियों से कहा था कि उनके होने वाले पति का मृत्यु योग है। जिससे दोनों लड़कियों ने भय के चलते आपस में ही शादी कर ली। हालांकि शादी पूरे रस्म और रिवाज के साथ सम्पन्न की गई। जिसके बाद वहां मौजूद मेहमानों को दावत भी खिलाई गई। उधर, जब जानकारी पंचायत को मिली तो अंधविश्वासी दोनों परिवारों पर दंड लगाया गया है। वहीं इस पूरे मामले पर परिजनों का कहना है कि दोनों लड़कियों ने अपने होने वाले पतियों को मृत्यु योग से बचाने के लिए शादी का टोटका किया है।