29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंडन कराकर लौट रहे 25 लोग हुए हादसे का शिकार, मच गया कोहराम

चालक को झपकी लगने से दुर्घटनाग्रस्त हुई पिक अप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 21 Oct 2021, 12:25 PM IST

Accidental pickup after driver blinked

Accidental pickup after driver blinked

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक पिक अप दुर्घटना का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि चालक को झपकी लगने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है. एक की मौत हो जाने की भी सूचना है.

जानकारी के अनुसार कोतवाली अनूपपुर के धनगवा गांव के रहने वाले पटेल समाज के बच्चों का मुंडन संस्कार था. 4 बच्चों के मुंडन कराने हेतु 19 अक्टूबर को पिकअप एमपी 65 जीए 2299 से लगभग 25 लोगों को लेकर ये परिवार मैहर गए हुए थे। 20 अक्टूबर को मैहर मे मुंडन कार्यक्रम कराया. इसके बाद लौटते समय ये लोग हादसे का शिकार हो गए.

अनूपपुर कोतवाली के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर ग्राम कोदैली के पास 21 अक्टूबर की सुबह 3:00 बजे चालक सुनील पटेल को अचानक झपकी आ गई. इस पर पिकअप अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गई. हादसे में 16 वर्षीय युवती कीर्ति पटेल की मौत हो गई. अस्पताल लाने के पूर्व ही अंदरूनी चोट से कीर्ति की मौत हो गई।

वहीं पिकअप में सवार कई अन्य लोग घायल हो गए जिसमें महिला,पुरुष एवं बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. दो महिलाओं को गंभीर चोट होने पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय शहडोल रिफर किया गया है.

सेना का विमान क्रेश, विस्फोट के बाद आधा किलोमीटर तक गिरे विमान के टुकड़े

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण प्रारंभ किया. इधर डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा मृतिका कीर्ति पटेल के शव का पंचनामा व शव परीक्षण कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया.