21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढहाई गई पूर्व मंत्री के होटल की बाउंड्रीबॉल

अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा, कलेक्टर ने जारी की थी सूचना

2 min read
Google source verification
Boundaryball of the former minister's hotel collapsed

ढहाई गई पूर्व मंत्री के होटल की बाउंड्रीबॉल

अनूपपुर. अनूपपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग के निर्माण में अब नगरीय क्षेत्र अनूपपुर के तहसील मार्ग पर स्थापित आधा सैकड़ा अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन के जेसीबी का पंजा चलना आरम्भ हो गया है। जिसमें पिछले तीन सालों बाद अतिक्रमण के दायरे में शामिल रहे पूर्व उर्जा मंत्री तथा अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह के होटल की बाउंड्रीवॉल को भी ढहा दिया गया।
निर्माणाधीन सडक़ में नाला निर्माण के लिए चिह्नित ले-आउट में पूर्व विधायक के होटल की बाउंड्रीबॉल भी दायरे में आ रही थी। होटल की बाउंड्रीवाल के दायरे में आने पर कलेक्टर ने इसे तुड़वाने के लिए सूचना जारी की थी। इसके बाद शनिवार को होटल की बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई। माना जाता है कि नाली निर्माण में अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने पर कलेक्टर ने बिसाहूलाल सिंह से इस सम्बंध में चर्चा की, जहां बिसाहूलाल सिंह ने बाउंड्रीबॉल को तोड़वा देने की बात कही। उनका कहना था कि यह सामूहिक विकास है, जरूरी है तो दीवार तोड़ दिए जाए। हालांकि शुक्रवार की रात बाउंड्रीबॉल तोडऩे को लेकर प्रशासन और स्थानीय कुछ लोगों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। जिसके बाद प्रशासन ने शाम को ही जेसीबी के पंजे से बाउंड्रीबॉल को ढहवा दिया। इसके साथ ही इंदिरा तिराहा से न्यायालय परिसर तक जगह जगह पहले आप-पहले आप में अटका अतिक्रमण हटाने की प्रकिया अब आरम्भ हो गई।
सडक़ निर्माण ठेकेदार का कहना है कि अतिक्रमण के खाली नहीं होने के कारण नाली और सडक़ निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। फिलहाल नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व विधायक बिसाहूलाल के होटल की दीवार शासकीय भूमि पर बनाया गया था, जिसे लेकर पूर्व में प्रशासन ने तोडऩे की कार्रवाई आरम्भ की तो मामला दूर तलक पहुंचने पर प्रशासन ने कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया, इस दीवाल की आड़ में अनेक अतिक्रमणकारियों ने अपने आवासीय व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बढ़ा सडक़ के पचासे में शामिल कर लिया था। जिसके कारण १०० फीट की सडक़ मात्र ४० फीट तक सीमित कर रह गई थी।