31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूफा-भतीजी में चल रही थी लव स्टोरी, मां ने जताया ऐतराज बेटी ने रची खौफनाक साजिश

प्यार..रिश्ते और कत्ल की सनसनीखेज वारदात...बेटी ने प्यार की खातिर ले डाली मां की जान..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Aug 2022, 8:18 PM IST

love_couple_1.jpg

अनूपपुर. अनूपपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर डाली। मां को मौत के घाट उतारने के बाद युवती मां की मौत पर विलाप करती रही लेकिन जब सच सामने आया तो सभी हैरान रह गए। दरअसल युवती के अपने ही फूफा के साथ अवैध संबंध थे जिन पर मां को ऐतराज था। मां बेटी को टोटकी थी और रास्ते का रोड़ा बना हुई थी जिसे हटाने के लिए युवती ने प्रेमी फूफा के साथ मिलकर उसे मार डाला।

ये है पूरा मामला..
अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलरी इलाके का है। जहां रहने वाली एक महिला 20 अगस्त से लापता थी। महिला मंजू के लापता होने की सूचना उसकी ही बेटी कंचन (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में दी थी। पुलिस महिला को तलाश कर ही रही थी कि दूसरे ही दिन कुशियार के जंगल में महिला की लाश बरामद हुई। महिला की हत्या गला रेतकर की गई थी। पुलिस ने शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया और मामले की जांच करते हुए जल्द ही कातिलों तक पहुंच गई। लेकिन जब पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा किया तो सभी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें- दीवार फांदकर घर में घुसा, बोला- मुझसे शादी करोगी, मना किया तो चाकू से काट दिया गला

फूफा-भतीजी की लव स्टोरी में मां बन रही थी रोड़ा
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या की जांच के दौरान उसकी बेटी कंचन (बदला हुआ नाम) पर शक हुआ और जब बार-बार कंचन से पूछताछ की गई तो खौफनाक सच सामने आया। कंचन ने पुलिस को बताया कि उसका उसके फूफा लाल बहादुर से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे जिनकी जानकारी मां को हो गई थी और इसलिए मां उनके रास्ते का रोड़ा बनी हुई थी। मां को रास्ते से हटाने के लिए कंचन ने प्रेमी फूफा के साथ मिलकर साजिश रची और झाड़फूंक के बहाने कंचन 20 अगस्त को मां को जंगल में ले गई। जहां दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और अपने-अपने घर वापस लौट आए थे।

यह भी पढ़ें- क्या आपने देखा है 'पापा की परियों' की लड़ाई का ये वीडियो, तेजी से हो रहा वायरल