31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आपने देखा है ‘पापा की परियों’ की लड़ाई का ये वीडियो, तेजी से हो रहा वायरल

कोचिंग के बाहर लड़कियों के बीच फाइट...बाल पकड़कर, जमीन पर पटककर एक दूसरे को पीटा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Aug 2022, 4:43 PM IST

murena.jpg

मुरैना. मुरैना में लड़कियों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां बीच सड़क पर झगड़ते नजर आ रही हैं और दोनों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। घटना एक कोचिंग सेंटर के बाहर की बताई जा रही है। हालांकि दोनों लड़कियों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है जिसके कारण घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पापा की लड़ाकू परियां !
मामला मुरैना के कैलारस का है जहां पुरानी सब्जी मंडी इलाके में एक कोचिंग सेंटर के सामने सोमवार को दो लड़कियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए और एक दूसरे के बाल पकड़कर गुत्थमगुत्था होती दिखीं। जिस दौरान लड़कियों के बीच मारपीट हुई तब वहां कई स्टूडेंट मौजूद थे जिनमें से ही किसी ने लड़कियों के बीच हो रही फाइट का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो अब पापा की लड़ाकू परियां टैग के साथ वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-


चुगलखोरी को लेकर हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि जिन दो युवतियों के बीच कोचिंग के बाहर मारपीट हुई उनके बीच शनिवार को भी चुगलखोरी को लेकर विवाद हुआ था लेकिन तब मामला शांत हो गया था। सोमवार को एक बार फिर जब दोनों युवतियां कोचिंग पहुंची तो उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवती ने अपनी दो सहेलियों को फोन कर बुला लिया और कोचिंग खत्म होने के बाद दूसरी युवती की जमकर पिटाई की। इस दौरान एक युवती के बैग में दूसरी युवती ने पानी भी डाल दिया जिससे उसके नोट्स पूरी तरह से खराब हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के बाद पहुंचा लेकिन युवतियों के परिजन ने आपस में समझौता करते हुए शिकायत करने से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें- लेडी सिंगर से बनाना चाहता था संबंध, अश्लील फोटो खींचकर बना रहा था दबाव

देखें वीडियो-