3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

29 सेकंड में डॉक्टर ने मारे 12 जूते और 3 थप्पड़, देखें वीडियो

जिला अस्पताल में डॉक्टर का मारपीट करते वीडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 9 Sep 2022, 6:53 PM IST

annuppur.jpg

अनूपपुर. अनूपपुर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केवी प्रजापति का अस्पताल में मारपीट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में डॉक्टर प्रजापति अस्पताल में ही आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक पर थप्पड़ बरसाते और चप्पल मारते नजर आ रहे हैं। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ था इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है और दोनों ही तरफ से एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर प्रजापति जिला समन्वयक मिथलेश साहू को 29 सेकेंड में 12 जूते और 3 थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

29 सेकेंड में मारे 12 जूते 3 थप्पड़
जिला अस्पताल में डॉक्टर केवी प्रजापति के आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक मिथलेश साहू के साथ मारपीट करने का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वो 42 सेकेंड का है इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉक्टर केवी प्रजापति किस तरह से मिथलेश साहू पर टूट पड़े और पहले तो थप्पड़ मारे और जब मन नहीं भरा तो जूता उतारकर पिटाई करने लगे। महज 29 सेकेंड के अंदर डॉक्टर प्रजापति ने 12 जूते व तीन थप्पड़ मिथलेश साहू को मारे। वीडियो में पास ही अस्पताल के सिविल सर्जन धनीराम सिंह भी खड़े नजर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने बीच बचाव की कोशिश तक नहीं की बल्कि तमाशबीन बने मारपीट को देखते रहे। अस्पताल के अंदर एकाएक हुई इस मारपीट से इलाज कराने आए मरीज व उनके परिजन हैरान रह गए।

देखें वीडियो-

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
अयुष्मान भारत के जिला समन्वयक मिथलेश शाहू ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि पुराने विवाद के चलते डॉक्टर केवी प्रजापति ने बेवजह गाली गलौज कर जूतों से मारा है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को उनके एक रिश्तेदार का पैर टूट गया था जिसे उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी की रिपोर्ट लेकर जब वो डॉक्टर प्रजापति के पास गए तो वो भड़क गए और गालियां दी थीं। इसके बाद अब उनके साथ मारपीट की है। पीड़ित मिथलेश साहू ने कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतवानी भी दी। वहीं इस मामले में खुद का बचाव करते हुए डॉक्टर केवी प्रजापति ने भी थाने में जिला समन्वयक के खिलाफ मारपीट कर जातिगत गाली गलौज कर परेशान करने की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंटरव्यू दिलाने के बहाने लाया भोपाल और बना डाला हवस का शिकार