28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में घर से निकली थी महिला, ढाई कि.मी दूर मिला कंकाल, 50 मीटर में फैली थी हड्डियां

-रात में घर से बाहर निकली थी बुजुर्ग महिला-ढाई कि.मी दूर जंगल में मिला कंकाल-50 मीटर दायरे में बिखरी पड़ी थीं महिला की हड्डियां-बेटे ने साड़ी से की मां के कंकाल की पुष्टि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Jun 2022, 1:31 PM IST

News

रात में घर से निकली थी महिला, ढाई कि.मी दूर मिला कंकाल, 50 मीटर में फैली थी हड्डियां

अनूपपुर. मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले के रामनगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले पौराधार गांव के मुक्तिधाम परिसर में 28 जून की सुबह बकरी चराने गए चरवाहे ने हड्डियों का कंकाल बिखरा पड़ा मिला। पास ही किसी महिला की साड़ी के टुकड़े भी मिले हैं। इसकी सूचना चरवाहे ने ग्रामीणों को दी। ग्राामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके स्थल की ओर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान गांव के एक युवक ने साड़ी की पहचान से अपनी मां के गुमशुदगी की बात कहते हुए शव की पहचान की।


मृतिका की पहचान 59 वर्षीय वृद्धा रामकली बैगा पति स्व. जगतलाल बैगा पीपी लाइन बैगा दफाई राजनगर में रहने वाली के रूप में हुई है। युवक रामलाल बैगा ने बताया कि, उसकी मां 11 जून की रात लगभग 8 बजे घर से बिना बताए निकली थी। संभवत: शौच के लिए गई होगी। पूर्व में वो अकसर कहती थी, 'कहीं चली जाउंगी।' इसके बाद दो-चार खोजबीन करने पर नहीं मिली तो इसकी शिकायत रामनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी खोजबीन जारी रखी गई थी। लेकिन अब तक नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें- वोट न देने की ऐसी सजा : हारे हुए सरपंच प्रत्यासी ने वोट न देने पर युवक को मारी तलवार, इलाके में तनाव

बताया जाता है कि, सुबह बकरी चराने गांव के चरवाहे मुक्तिधाम की ओर गए थे, जहां उसकी नजर पास किसी महिला के बाल बिखरे होने और कुछ हड्डियां बिखरी पड़ी थी। आस पास नजर दौड़ाने पर किसी कंकाल की ढेर सारी हड्डियां नजर आई और साड़ी भी। पुलिस परिजन का बयान दर्ज कर कंकाल को एकत्रित करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : क्या क्या हैं एक सरपंच के अधिकार ? आसान भाषा में जानिए


ढाई किलोमीटर दूर मिला कंकाल

ग्रामीणों के अनुसार, वृद्धा के घर से मुक्तिधाम की दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है। गांव से मुक्तिधाम तक बैगाटोला से जाने के दौरान जंगल ही जंगल का क्षेत्र है। यहां वृद्धा कैसे पहुंची ये जांच का विषय बना हुआ है, जहां वृद्धा का नर-कंकाल पाया गया है। हड्डियों के बिखरे पड़े होने संभावना जताई जा रही है कि, शव को जंगली जानवरों ने नोंच-खसोंट कर क्षत विक्षप्त कर दिया होगा। वहीं, कंकाल की हड्डियों को भी तितर-बितर कर दिया। इसके कारण आसपास के 50 मीटर के दायरे में कंकाल की हड्डियों के साथ साड़ी के भी टुकड़े पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।