24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल से 11 संदिग्ध लापता, कोरोना जांच के लिए सैंपल भी नहीं दिया

जिला अस्पताल चिंहित कर उनको वापस लाकर जांच कराने की कर रहा कवायदअशोकनगर जिले में कई कोरोना केस सामने आ चुका है, भोपाल में एक मौत भी हो चुकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 May 2020, 5:06 PM IST

जिला अस्पताल से 11 संदिग्ध लापता, कोरोना जांच के लिए सैंपल भी नहीं दिया

जिला अस्पताल से 11 संदिग्ध लापता, कोरोना जांच के लिए सैंपल भी नहीं दिया

अशोकनगर। कोरोना का संक्रमण (Corona infection) जिले में बढ़ने के बावजूद लोगों में जागरुकता का घोर अभाव सामने आ रहा है। जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस(Corona positive cases) मिलने और भोपाल में एक मौत (Ashoknagar corona patient died in Bhopal) होने के बाद भी लोग जांच कराने में कोताही कर रहे हैं। जिला अस्पताल में आए 11 लोग उस वक्त फरार हो गए जब डाॅक्टर ने उनके लक्षण देखने के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के लिए भेजा( 11 persons flew without giving Covid test sample)। परेशान स्वास्थ्य महकमा अब इन लोगों से फोन पर संपर्क कर वापस आकर सैंपल देने की मनुहार कर रहा है।

Read this also: संक्रमण भी लेकर आ रहे मजदूर, कोरोना से एक मौत की पुष्टि, दो की रिपोर्ट बाकी

जिला अस्पताल (Ashoknagar district hospital) में सोमवार को डाॅक्टर्स ने जांच के बाद 55 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए सैंपल देने के लिए लैब भेजा। देर शाम तक जब मिलान कराया जाने लगा तो पता चला कि 44 लोगों ने ही अपने सैंपल दिए जबकि 11 संदिग्धों ने सैंपल ही नहीं दिया। 11 लोगों के बिना सैंपल दिए ही चले जाने से स्वास्थ्य महकमा परेशान हो उठा।

Read this also: मालिक न करें फिर आना पड़े...दो पैसा कम कमाएंगे लेकिन लौटेंगे नहीं

अस्पताल सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान जिनको कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं उनको ही डाॅक्टर सैंपल देने के लिए भेज रहे हैं। बिना लक्षण वालों के सैंपल नहीं कलेक्ट किए जा रहे हैं। 11 लोगों का जांच में सहयोग नहीं करना गंभीर मामला है। अगर इनमें से कोई भी संक्रमित हुआ तो कईयों की परेशानी बढ़ा देगा।
उधर, इस बाबत जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ.हिमांशु शर्मा का कहना है कि 55 में 44 लोगों ने सैंपल दिए हैं। 11 लोगों ने सैंपल नहीं दिया, इनसे स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यक्तिगत या फोन पर संपर्क कर वापस आकर सैंपल देने के लिए अनुरोध करेगी। इस महामारी से निपटने के लिए सबका सहयोग जरूरी है।

Read this also: रास्ते में ही टूट गई तीनों की सांस की डोर, फांकाकसी से लड़ पैदल ही जा रहे थे गांव

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग