2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतम् जलम् अभियान: कलेक्टर ने श्रमदान कर कहा कि सरोवर को करेंगे संरक्षित

अमृतम् जलम् अभियान: कलेक्टर ने श्रमदान कर कहा कि सरोवर को करेंगे संरक्षित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 6 May 2018, 12:52 PM IST

road accident, accident in bairagarh, bairagarh patrika , crime, patrika bhopal, crime news, road safty, traffice police, mp police,

अशोकनगर।तुलसी सरोवर पर पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे पत्रिका अमृतम जलम् के तहत जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने रविवार को तुलसी सरोवर पर कलेक्टर बीएस जामोद श्रमदान करने पहुंचे।
इस दौरान पतंजलि के मनेंद्र यादव द्वारा सभी श्रम दानियों को जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रधान नगर की धरोहर तुलसी सरोवर को बचाने हेतु संरक्षित करने तथा तुलसी सरोवर को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई गई।

कलेक्टर ने भी शपथ लेकर तुलसी सरोवर को संरक्षित करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि पत्रिका द्वारा तुलसी सरोवर पर पत्रिका अमित ओपन जलन के तहत प्रतिदिन श्रमदान के माध्यम से कार्य करवाया जा रहा है प्रतिदिन श्रम दानियों का कारवां बढ़ता जा रहा है।

रविवार को विश्व हिंदू परिषद वार्ड 13 के वार्ड वासी तथा प्रतिदिन आने वाले समदानी बड़ी संख्या में पहुंचे और तुलसी सरोवर पर अनावश्यक झाड़ियों को काटा तुलसी सरोवर में फेंकी गई पूजन सामग्री पॉलिथीन आदि को एकत्रित कर कचरे का ढेर लगाया। जिससे कचरे को व्यवस्थित कर उचित जगह उसका संरक्षण किया जा सकें। कलेक्टर का कहना था कि यही कचरा सरोवर को गंदा करता है। कोशिश करें कि जहां कचरा फेंकने की उचित जगह है, कचरा वही फेंके। इससे जल प्रदूषण भी नहीं होगा और भूमि को भी प्रदूषित होने से रोका जा सकेगा।

इस दौरान कलेक्टर ने भी रानियों के साथ हास्य कलाकार अनावश्यक विद्यालयों को अपने हाथ से काटा तथा कचरा व पॉलीथिन आदि को भी बीनकर एकत्रित किया। जिससे तुलसी सरोवर को संरक्षित किया जा सकें।

तुलसी सरोवर को संरक्षित करने का काम पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान के तहत किया जा रहा है। इस अभियान में कई सामाजिक कार्यकर्ता, और लोग जुड़ कर सरोवर को बचाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। लोग तालाब के आस पास आकर किनो की गंदगी भी साफ कर रहे हैं। ताकि तालाब को स्वच्छ रखा जा सकें।