scriptAshoknagar Yadvendra Singh yadav join congress along with workers | चुनावी साल में भाजपा को बड़ा झटका : सेकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे दिग्गज नेता | Patrika News

चुनावी साल में भाजपा को बड़ा झटका : सेकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे दिग्गज नेता

locationअशोकनगरPublished: Mar 22, 2023 12:01:20 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

भाजपा के कद्दावर नेता और तीन बार के पूर्व विधायक स्वर्गीय देशराज सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता यादवेंद्र सिंह आज भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले हैं।

News
चुनावी साल में भाजपा को बड़ा झटका : सेकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे दिग्गज नेता

मध्य प्रदेश के लिए 2023 चुनावी साल है। ऐसे में प्रदेशभर में नेताओं का दल बदल करने का सिलसिला भी जोरों पर है। ये बात भी जिले का हर राजनीतिक जानकार समझ रहा था कि, सिंधिया का गढ़ कहे जाने वाले अशोकनगर में बीते कई दिनों से राजनीतिक हलचल मची हुई थी। इसी हलचल के बीच अब प्रदेश के सत्ताधारी दल यानी भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। खबर सामने आई है कि, भाजपा के कद्दावर नेता और तीन बार के पूर्व विधायक स्वर्गीय देशराज सिंह यादव के बेटे और जिले के सक्रीय भाजपा नेता यादवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं। हालही में ये जानकारी भी सामने आई है कि, यादवेंद्र सिंह कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए भोपाल रवाना भी हो चुके हैं। बता दें कि, यादवेंद्र यादव के साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी दलबदल करने जा रहे हैं।बुधवार की सुबह जिले से एक बड़ा काफिला वाहनों पर सवार होकर भोपाल स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुआ है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.