28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह से 3 लाख के गहने और नगदी से भरा बैग ले उड़ा चोर, CCTV में सामान चुराते दिखा बच्चा

शादी समारोह के दौरान एक महिला का सोने चांदी के गहने व नगदी से भरा बैग चोरी हो गया। हालांकि, पुलिस जांच में हॉल में लगे सीसीटीवी केमरे खंगाले गए। जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Feb 2020, 2:19 PM IST

news

शादी समारोह से 3 लाख के गहने और नगदी से भरा बैग ले उड़ा चोर, CCTV में सामान चुराते दिखा बच्चा

अशोकनगर/ गुना रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में चल रहे शादी समारोह के दौरान एक महिला का सोने चांदी के गहने व नगदी से भरा बैग चोरी हो गया। हालांकि, पुलिस जांच में हाल में लगे सीसीटीवी केमरे खंगाले गए। जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। सीसीटीवी में एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 12 साल होगी, सामान चोरी करके हॉल से बाहर जाता नजर आया।

पढ़ें ये खास खबर- दिल्ली चुनाव के बाद गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, प्रदेशवासियों की जैब पर बढ़ा इतना भार


सीसीटीवी में कैद हुआ बच्चा चोर

जानकारी अनुसार शिवराम सिंह रघुवंशी सांदोह वालों के पुत्र की शादी समारोह गुना रोड स्थित एक मैरिज गार्डन मेें 9 फरवरी की रात्रि को चल रहा था। उनकी पत्नी बैग में जेवरात और नगदी रखे हुए स्टेज के सामने बैठी थीं। इसी दौरान रात करीब 12 बजे के करीब एक अज्ञात बच्चा चुपके से स्टेज के सामने सोफे पर आकर बैठा और मौका पाते ही नोटों से भरा बैग और ज्वरात लेकर हॉल से फरार हो गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

पढ़ें ये खास खबर- छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा हटाने पर हंगामा; पूर्व सीएम ने कहा- 'कमलनाथ क्षमा मांगकर मूर्ति स्थापित करें'

ये सामान हुआ चोरी

बैग में दो लाख की कीमत का सोने का हार, 14 हजार कीमत की दो जेंटस सोने की अंगूठी, 15 हजार की कीमत की दो लेडीज सोने की अंगूठी करीब 8 हजार के एक जोड़ी सोने के कानो के टॉफ्स, 20 हजार की कीमत के 4 जोड़ी चांदी की पायलें साथ ही, 40 हजार रुपये नगदी रखे हुअ थे। चोरी के बाद आसपास की तलाशी ली गई, तथा सीसीटीवी कैमरे को देखा गया, तो एक बच्चे को उक्त सामान ले जाते हुए सामने आया, जिसके बारे में समारोह में शामिल लोगों को कोई जानकारी नहीं है।। फिलहाल, पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।