16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दम है तो हमारे सामने आकर किसानों की समस्याओं पर बात करें विधायक-जगरामसिंह

अखबार में विधायक का बयान छपने के बाद नाराज किसान संघ, विधायक को बताया किसान विरोधी लगाए मुर्दाबाद के नारे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 May 2018, 4:44 PM IST

kisaan, kisaan problem, ashoknagar, ashoknagar patrika, patrika bhopal, formars,

अशोकनगर। विधायक का तो पुतला जला देना चाहिए, यह किसान विरोधी विधायक है। किसान विरोधी सरकार नहीं है। हमारे विधायक गोपीलाल हैं। जिन्होंने अपना वक्तव्य दिया है। उनका यह वक्तव्य बहुत निंदनीय है। विधायक में दम है तो हमारे सामने आकर किसानों की समस्याओं पर बात करें।

यह बात भारतीय किसान संघ के प्रांत मत्री जगरामसिंह यादव ने शुक्रवार को मंडी परिसर में धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कही। किसान संघ विधायक द्वारा अखबार में दिए गए वक्तव्य से नाराज है। उनके बयान की निंदा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक को आड़े हाथों लेते हुए किसान विरोधी करार दिया और उनका इस्तीफा मांगा।

दरअसल भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान भावांतर व समर्थन का पैसा न मिलने सहित अपनी अन्य समस्याओं को लेकर पिछले तीन दिनों से मंडी परिसर में धरना दे रहे हैं। जबकि विधायक द्वारा अखबार को दिए गए बयान में कहा गया है कि किसानों को कोई समस्या नहीं है। उन्हें भावांतर का पैसा मिल रहा है। खरीदी केन्द्रों पर भी कोई दिक्कत नहीं आ रही है। विधायक के यह बयान उनके गले की हड्डी बन सकता है।

मंच से दी चुनौती
जगरामसिंह ने कहा कि विधायक को आने वाला समय बताएगा। मैं भारतीय किसान संघ के मंच से उन्हें चुनौती देना चाहता हूं कि उनमें दम है तो वे आकर किसानों बात करें। वे बताएं कि कब किसानों से मिले, कब-कब उनकी समस्याओं को सुना, कब-कब खरीदी केन्द्र पर गए। किसानों की क्या स्थिति है उन्हें नहीं पता। तीन-तीन दिन से किसान खरीदी केन्द्रों पर पड़े हैं, लेकिन उपज नहीं तुल रही। न मंडी में पैसा मिलता है और न ही खरीदी केन्द्रों पर।

यहां समस्या बरकरार
एक ओर विधायक खरीदी केन्द्रों पर कोई समस्या न होने की बात कह रहे हैं, दूसरी ओर खरीदी केन्द्रों पर समस्याएं बरकरार हैं। गुरूवार को स्टार एग्रो वेयर हाउस पर बने केन्द्र से शिकायत मिलने के बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एमएस राठौर वहां पहुंचे थे। वहीं शुक्रवार को रातीखेड़ा केन्द्र से फिर शिकायत मिली। जिसके बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने केन्द्र पर पहुंचकर तुलाई चालू करवाई। यहां करीब १५० ट्रालियां तुलाई के लिए खड़ी थीं और केन्द्र पर कोई नहीं था।

आत्म हत्या की बात कही तो बदला केन्द्र
रातीखेड़ा के शिवम वेयर हाउस पर बने बरोदिया समिति के केन्द्र को बदल दिया गया है। अब यह केन्द्र सिकंदरा पर सेवा सहकारी संस्था तूमैन द्वारा संचालित किया जाएगा। समिति प्रबंधक हेमंत शर्मा द्वारा परेशान होकर आत्म हत्या करने की बात कहने के बाद खरीदी केन्द्र में बदलाव किया गया है। जबकि ऊमरी का खरीदी केन्द्र शिवम वेयर हाउस पर ही चलेगा।

किसान संघ का धरना समाप्त
वहीं शुक्रवार दोपहर बाद किसान संघ का धरना भी समाप्त हो गया। एसडीएम सुमनलता माहौर ने पहुंचकर किसानों को उनकी मांगों को माने जाने के संबंध में जानकारी दी। संगठन के ब्लॉक मंत्री हरमीतसिंह संधु ने बताया कि कलेक्टर साहब ने १५ मांगों में से अधिकांश को पूरा करने का आश्वासन दिया है। किसानों को भावांतर का रुका हुआ पैसा, फसल बीमा का पैसा कुछ आ गया है और कुछ जल्द ही आ जाएगा। उनके आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया है।