
भोपाल। राजधानी में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए गर्मी भी अपने चरम पर है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए आज के इस फैशन के दौर में नए रंग और डिजाइन के कपड़ों की भरमार है। जो आपको खुशनुमा और खूबसूरत लुक देते है। वैसे तो गर्मियों में व्हाइट कलर पहनना सबको अच्छा लगता है। क्योंकि व्हाइट बहुत ही पीसफुल कलर होता है। जो आपके साथ—साथ आपकी बॉडी को भी सुकून देता है। अगर आपको भी व्हाइट कलर पहनना अच्छा लगता है तो हम आपको बता रहे है कि गर्मियों में व्हाइट कलर की कुर्ती को किस तरह अलग अलग स्टाइल से कैरी किया जा सकता है। जिससे आप व्हाइट में ग्लैमरस और स्टाइलिश दिख सकती हैं।
विथ डेनिम जाकिट:
गर्मियों में व्हाइट कलर की कुर्ती के साथ आप डेनिम जाकिट पहन सकती है। डेनिम और व्हाइट का कॉम्बीनेशन हर मौसम में हिट है। इस कॉम्बीनेशन में आप बहुत ही कूल और स्टाइलिश लगेंगी।
ओपन कुर्ती लुक:
व्हाइट कुर्ती के साथ आप कोई भी रंग की ओपन कुर्ती पहन सकती है। जैसे व्हाइट के साथ पिंक कलर खूब जचता है। सफेद रंग की कुर्ती पर किसी दूसरे रंगी की व्हाइट कुर्ती पहनने पर आप स्टाइलिश दिखेंगी। अपने ओपन कुर्ती लुक को कम्पलीट करने के लिए आप मैचिंग झुमकी, रिंग और जूती पहन सकती है। इस तरह आप प्योर एथनिंक लुक में दिखेंगी।
प्रिन्टेड पेंट एंड प्लाजो:
व्हाइट कुर्ती को थोड़ा अलग तरीके से पहनने के लिए आप प्रिंटेट प्लाजो या पेंट के साथ कैरी कर सकती हैं। प्लाजों और पेंट गर्मी में बहुत ही कंफर्ट होते हैं। साथ ही यह बहुत ही कूल लुक देते है।
मल्टीकलर स्कार्फ:
स्कार्फ हमेशा फैशन में इन रहते है। स्कार्फ आपको एक ग्रेसफुल लुक देते है। व्हाइट कुर्ती के उपर आप मल्टी कलर स्कार्फ पहन सकती है। जिससे आप बहुत ही ग्रेसफुल और यूनिक दिखेंगी।
Published on:
04 May 2018 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
