
घर से विदाई के साथ ही नवविवाहिता ससूराल जाने से पहले पहुंची परीक्षा केंद्र
अशोकनगर। लोगों के जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है इसका जीता जागता उदाहरण बुधवार को देखने को मिला जहां एक नवविवाहित दुल्हन ने 1 दिन पहले तो अपने जीवनसाथी के साथ विवाह रचाया और अगले दिन विदा होते ही सुबह परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र नेहरू डिग्री कॉलेज पहुंच गई।
दरअसल बुधवार को पड़रिया निवासी अर्चना शर्मा पिता कैलाश नारायण शर्मा की पुत्री का विवाह अशोक नगर निवासी रत्नेश शर्मा पिता अवधेश शर्मा से हुई। मंगलवार को हुई इस शादी के बाद बुधवार को वह विदा होने के बाद सीधे गार्डन से नेहरू डिग्री कॉलेज अपने LLB सिक्स सेम की परीक्षा देने पहुंचे। जहां उन्होंने 8 बजे से 11 बजे तक परीक्षा में हिस्सा लिया।
इस दौरान रात में जागे रहने के कारण उन्हें काफी परेशानी भी हुई, क्योंकि रात में पूजा हुई वहीं मंत्रोचारण के चलते न तो वह सो पाई और न ही पढ़ाई ही कर पाई।
नवविवाहिता अर्चना ने बताया कि उनके जीवन में विवाह और शिक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण है और दोनों ही जीवन में 1 एक बार होती है इसलिए उनके लिए दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।
ऐसे में पहले तो उन्होंने अपना विवाह किया और सुबह परीक्षा हिस्सा लिया इस दौरान उनके पति रत्नेश शर्मा उन्हें लेकर पहले तो परीक्षा केंद्र छोड़ने पहुंचे और फिर लेने भी गए इस दौरान दुल्हन ने शादी के चूड़े और मेहंदी हल्दी लगे हाथों से परीक्षाएं दी और वहीं दूल्हा भी अपने दूल्हे की वेशभूषा में कॉलेज उन्हें लेने भी पहुंचा, जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इधर, दूल्हे ने दहेज में मांगा हेलमेट
शादियों में अक्सर दूल्हे या उसके परिवार द्वारा सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान को लेकर दहेज मांगने के मामले सामने आते हैं। लेकिन मंगलवार को हुई एक शादी में एक दूल्हे ने अपने लिए हेलमेट मांग लिया।
लड़के द्वारा हेलमेट मांगे जाते ही लड़की पक्ष वाले लोग सकते में आ गए और दूल्हे की मांग पूरा करने की जुगत में लग गए। मामला अशोकनगर जिले के सेमरी गांव का है जलालपुर निवासी देशराज कुशवाहा की शादी सेमरी गांव के लक्ष्मी कुशवाहा से तय होकर 19 मई मंगलवार को इनकी शादी हुई।
जिसमें दूल्हे को दहेज में मोटरसाइकिल और अन्य सामान मिला लेकिन मामला तब गड़बड़ा गया जब दूल्हे ने गाड़ी को देखकर अपने ससुराल पक्ष से हेलमेट की मांग कर ली और फिर स्टेज पर कुछ ही घंटों में उसे लड़की के भाई ने हेलमेट लाकर गिफ्ट किया।
Published on:
20 Jun 2018 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
