23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी निकले कोरोना पाॅजिटिव, कोरोना का नया हाॅटस्पाॅट बन रहा यह जिला

कोरोना (Covid-19) का कहर जिले में मिला कोरोना का छठवा पॉजीटिव मरीज 11 दिन में जिले में मिले कोरोना के 5 मरीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 21 May 2020, 6:19 PM IST

पति-पत्नी निकले कोरोना पाॅजिटिव, कोरोना का नया हाॅटस्पाॅट बन रहा यह जिला

पति-पत्नी निकले कोरोना पाॅजिटिव, कोरोना का नया हाॅटस्पाॅट बन रहा यह जिला

अशोकनगर. ग्रीन जोन में शामिल जिले में कोरोना का कहर जारी हो गया है। पिछले ग्यारह दिनों में यहां पांच कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके हैं। अबतक छह पाॅजिटिव इस जिला में सामने आ चुके हैं। सीहोरा में पाॅजिटिव मिले व्यक्ति की पत्नी भी संक्रमित मिली है। जबकि इंदौर से आए शेफ में कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद उसकी पत्नी व पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। शहर की प्राइड काॅलोनी को पूरी तरह से सील कर आवागमन बंद कर दिया गया है।

Read this also: रेत माफिया का अधिकारियों की टीम पर जानलेवा हमला

जेल के पीछे स्थित प्राइड कॉलोनी में रहने वाला 27 वर्षीय युवक इंदौर के एक रेस्टोरेंट में सेफ का काम करता था। युवक पत्नी के साथ बीते 14 मई को बाइक से वापस लौटा था। यहां आने के बाद उसे आइसोलेशन में रखते हुए टेस्ट कराया गया।
एपिडेमियोलॉजिस्ट दीपक सिसोदिया के मुताबिक मंगलवार की रात जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पति-पत्नी, पिता, भाई-भाभी, बहन व भांजे को आईसोलेट कर दिया।
विभागीय जानकारी के मुताबिक होम क्वारंटीन के बाद भी पति-पत्नी संक्रमित हो गए और परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों अलग कमरा में क्वारंटीन तो थे लेकिन पूरा परिवार टाॅयलेट एक ही यूज करता था।
यही नहीं कोरोना संक्रमित दंपत्ति के घर में युवक का भाई ट्रांसपोर्ट का काम करता है। इसलिए विभाग यहां भी संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने जा रहा।

Read this also: कभी पचास रुपये किलो बिकता था, आज पांच रुपये में भी कोई नहीं पूछ रहा

सीहोरा में पति-पत्नी भी पाॅजिटिव

बुधवार शाम आई जांच रिपोर्ट में सीहोरा निवासी कोरोना पॉजीटिव की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई। अब पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है।

11 दिनों में मिले पांच मरीज, दहशत

कोरोना के छह पॉजीटिव मरीजों में से बरोदिया की 40 वर्षीय महिला भोपाल में संक्रमित हुई थीं। 27 अप्रैल को जांच रिपोर्ट आई और उसी दिन भोपाल में उनकी मौत हो गई थी। जबकि मई में जिले में 11 दिन में कोरोना के पांच पॉजीटिव मरीज मिले हैं। इसमें चार इंदौर से संक्रमित होकर आए।

Read this also: कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, जानिए 'महाराज' के गढ़ में किसको मिली जिम्मेदारी

यह दंपत्ति स्वस्थ होकर घर गई, डाॅक्टर्स ने बजायी ताली

सिरसी पछार में कोरोना पाॅजिटिव मिले युवक से अच्छी खबर आई है। 21 वर्षीय युवक स्वस्थ होकर अस्पताल से घर गए। उनके साथ उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट नेगटिव आई है। पति-पत्नी की दो दो जांच नेगेटिव आने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दी गई। डाॅक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर उनको घर के लिए विदा किया।

Read this also: युवती को ब्याह रचा घर लाया दो दिन बाद निकली पाॅजिटिव, 32 लोग क्वारंटीन

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग