23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मास्क पहनने को कहा तो मनबढ़ ने चाकू से सिपाही के काटे कान, शादी के लिए था नाराज

शादी नहीं होने से नाराज युवक ने दो आरक्षकों पर किया हमलाअशोकनगर के बहादुरपुर थाना परिसर की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 22 May 2020, 12:53 PM IST

मास्क पहनने को कहा तो मनबढ़ ने चाकू से सिपाही के काटे कान, शादी के लिए था नाराज

मास्क पहनने को कहा तो मनबढ़ ने चाकू से सिपाही के काटे कान, शादी के लिए था नाराज

अशोकनगर। लाॅकडाउन (Lockdown 4.0) के दौरान बेवजह घूम रहे युवक को मास्क पहनने की सलाह देना दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। मनबढ़ युवक ने दोनों आरक्षकों पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में एक आरक्षक का कान कट गया तो दूसरे की अंगुली में चोटें आई। बहादुरपुर थाना परिसर में हुई इस घटना के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है।

Read this also: मिलिए आत्मनिर्भर एमबीए पास किसान से, किसानी से कमा रहा तीन गुना लाभ

अशोकनगर जिला के बहादुरपुर थाना परिसर में गुरुवार करीब दस बजे सुबह किसी बात को लेकर गाली-गलौच करते हुए एक 19 वर्षीय युवक पहुंचा था। युवक हल्के मास्क नहीं पहने हुआ था। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक शाहिद खान ने युवक को बिना मास्क नहीं घूमने की सलाह दी। उसने थाने में बिना मास्क आने पर रोका भी। रोके जाने पर युवक को गुस्सा आ गया और उसने जेब से चाकू निकाल हमला बोल दिया। आरक्षक शाहिद खान पहले वार से तो बच गया लेकिन दूसरे वार में बचने की कोशिश में उसका कान कट गया। शाहिद को बचाने दूसरे आरक्षक राजेश परिहार दौड़े पहुंचे। मनबढ़ युवक को पकड़ने में राजेश की अंगुलियां को चोट आई।
दोनों सिपाहियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जान से मारने के प्रयास व आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक शादी नहीं होने से नाराज है। शादी नहीं होने पर वह घरवालों से नाराज रहता है, बात बात पर मारपीट व गाली-गलौच पर उतर आता है।

Read this also: महिला नर्स समेत दो मिले पाॅजिटिव, मुंबई से लौटी थी नर्स

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग