24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 महिला नर्स समेत दो मिले पाॅजिटिव, मुंबई से लौटी थी नर्स

9 लोगों के पाॅजिटिव होने की रिपोर्ट, अभी 84 मामले में रिपोर्ट आनी शेष
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 22 May 2020, 11:40 AM IST

Corona positive

,

बैतुल। कोरोना वारियर्स भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। मुंबई से लौटी एक महिला नर्स की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। नर्स के अलावा एक अन्य युवक की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दोनों केस आठनेर के हैं। जिले में अबतक नौ पाॅजिटिव केस सामने आ चुके हैं। पाॅजिटिव केस बढ़ने से लोगों में डर व्याप्त होता जा रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर नगर की रहने वाली एक महिला नर्स कुछ दिन पूर्व मुंबई से वापस लौटी थी। महिला के गैर जनपद से वापस आने पर स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क कर नर्स को क्वारंटीन कर दिया था। क्वारंटीन करने केसाथ महिला की सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

यह भी पढ़ेंः मिलिए आत्मनिर्भर एमबीए पास किसान से, किसानी से कमा रहा तीन गुना लाभ

जांच रिपोर्ट में महिला पाॅजिटिव मिली है। महिला नर्स के कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर उसके संपर्क के लोगों की ट्रेवेल हिस्ट्री तलाशी जा रही है। जबकि दूसरा केस आठनेर के ही एक गांव का है। 25 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने पर उसका टेस्ट कराया गया था जिसमें पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई।
महिला नर्स व युवक के पाॅजिटिव होने की पुष्टि बीएमओ डाॅ.़ऋषि मोहेर ने की है।
बैतुल में अबतक 515 लोगों का जांच किया गया है। इसमें नौ लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जबकि 417 नेगेटिव मिले हैं। 84 सैंपल्स के रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल सके हैं।

यह भी पढ़ेंः लाॅकडाउन में अपराधः दो किलो चांदी के साथ बंदूक भी उठा ले गए चोर