रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने पर प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा ने उन सभी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और बचावकर्ताओं का धन्यवाद किया जिन्होंने लापता लोगों को ढूंढने में काफी मदद की। उनके कार्यालय से एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि और 'रॉयल थाई सरकार और थाई लोग, इस समर्थन और सहयोग के लिए आभारी हैं, और हम टीम के सभी लोगों की सुरक्षा और तेजी से सुधार की कामना करते हैं।'