27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन: कोयला खदान में भीषण विस्फोट से 2 की मौत, 20 अभी भी फंसे

अंदर फंसे 20 लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
china

चीन: कोयला खदान में भीषण विस्फोट से 2 की मौत, 20 अभी भी फंसे

चीन के चानदोंग प्रांत में रात को एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबि 20 अन्य मजदूर अभी खदान में ही फंसे हुए हैं। सरकारी संवाद समिति ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह कोयला खदान युनचेंग काउंटी में है।

डोनाल्ड ट्रंप बोले, राष्‍ट्रपति चुनाव में रूस की दखलंदाजी की आशंका पर ओबामा ने कुछ नहीं किया

विस्फोट के बाद केवल 22 कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाए थे। खदान की मालिकाना हक की कंपनी चानदोंग एनर्जी ग्रुप कंपनी लिमिटेड के विशेषज्ञ झाई मिंगहुआ के अनुसार- घटना के समय खदान में 334 लोग काम कर रहे थे। जिनमें से 312 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

ब्राजील राष्‍ट्रपति चुनाव: बोलसोनारो के खिलाफ लगे ‘नॉट हिम’ के नारे

उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौत हो गई जिनके शव रविवार को मिले। अंदर फंसे 20 लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। धमाके के कारण खदान में पानी निकासी की लाइन का एक हिस्सा फट गया। खदान में हवा की निकासी के लिए रास्ता खोल दिया गया है। बता दें, दक्षिणी चीन में अगस्त में हुई एक ऐसी ही अन्य घटना में 13 मजदूरों की जान चली गई थी। गौर हो, चीन विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है और यहां की खदानों में आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।