7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकवाद के मुद्दे पर अफगानिस्तान के राजदूत ने की मोदी की तारीफ, भारत-अफगान आतंक से पीड़ित

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के जलालाबाद में आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई । इसमें मरने वाले में सिख और हिंदू भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 2 Jul 2018, 3:30 PM IST

Afganistan india

अफगान के राजदूत ने आतंकवाद मुद्दे पर की मोदी की तारीफ, भारत-अफगानिस्तान आतंक से पीड़ित

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के जलालाबाद में आतंकी हमले के बाद भारत में अफगानिस्तान के राजदूत शाहीद मोहम्मद अब्दली ने हमले की निंदा की है। अब्दली ने कहा कि अफगानिस्तान में हर दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान दोनों आतंक से पीड़ित है। आतंक से मुक्ति के लिए भारत और अफगान को पूरी दुनिया के साथ खड़ा रहना होगा। इस दौरान अफगानिस्तान के राजदूत मोहम्मद अब्दली ने आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साहस और बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आतंकवादी समूहों को खात्मा करने के लिए मजबूती से खड़े हैं। अफगान के राजदूत ने इस दौरान इशारों इशारे में पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। अब्दली ने कहा कि अफगानिस्तान में आतंकी हमले की जिम्मेदारी दाइश ने भले ही ली हो लेकिन ज्यादातर हमले सीमा पार से हो रहे हैं। हालांकि एजेंसियां यह पता लगाने में नाकाम हो रही है।

पीएम मोदी ने निंदा की

अफगानिस्तान के जलालाबाद में मारे गए पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पीड़ित सिख परिवार से मुलाकात करेंगी। इससे पहले पीएम मोदी ने की आतंकी हमले की निंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुए आतंकी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की। मोदी ने काबुल को भारत की ओर से मदद की पेशकश की है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "हम अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। ये अफगानिस्तान की बहुसांस्कृतिक संरचना पर हमला है। मेरी संवेदना शोकग्रस्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।" मोदी ने कहा, "भारत इस दुख की घड़ी में अफगानिस्तान सरकार की सहायता के लिए तैयार है।"

आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत

गौरतलब है कि जलालाबाद में रविवार को आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई । वहीं 15 लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में सिख और हिंदू लोग भी शामिल हैं। पूर्वी नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में जोरदार विस्फोट हुआ। अफगान राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ वहां प्रांतीय अधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठक के लिए यहां पहुंचे थे।