23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / तालिबान के खिलाफ अफगान सेना की बड़ी कार्ररवाई, गलती से मारे गए 24 आम नागरिक

तालिबान के खिलाफ अफगान सेना की बड़ी कार्ररवाई, गलती से मारे गए 24 आम नागरिक

अमरीका और तालिबान के बीच शांति वार्ता रद्द होने के बाद अफगानिस्तान में आतंकी हमले बढ़ गए हैं अफगान सेना लगातार तालिबान के खिलाफ अभियान चला रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 23 Sep 2019, 6:00 PM IST

air-strike in afghanistan

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांतिवार्ता से अमरीका के हटने के बाद आतंकी हमले बढ़ गए हैं। 28 सितंबर को संभावित राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तालिबान ने लोगों को धमकी दी है और इसमें भाग नहीं लेने को कहा है।

इन सबके बीच तालिबान के खिलाफ अफगान सेना लगातार अभियान चला रही है। लेकिन सोमवार सेना से थोड़ी चूक हो गई और आतंकियों के बजाए आम नागरिकों को ही निशाना बना दिया।

अफगानिस्तान: अमरीकी सुरक्षाबलों ने तालिबान पर की बड़ी कार्रवाई, एयर स्ट्राइक में 90 आतंकी ढेर

अफगान सेना के विशेष बल ने सोमवार को दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया था। लेकिन गलती से इस कार्रवाई में 24 आम नागरिक निशाने पर आ गए और मारे गए, जबकि 12 अन्य लोग घायल हुए हैं।

उप प्रांतीय पार्षद अब्दुल माजिद अखुंद ने बताया कि शुरुआती खबरों से पता चलता है कि 24 नागरिक मारे गए हैं, लेकिन ये आंकड़ा हो सकता है कि बढ़ जाए।

प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने बताया कि इस हमले में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। मारे गए सभी लोग मूसा काला जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

14 विद्रोहियों की भी हुई मौत

अलग-अलग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों और घायलों के बारे में विरोधाभासी खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में सेना ने हमला किया वह तालिबान के कब्जे है और मूसा काला के अलग-अलग इलाकों में दो जगहों पर हमले किए गए।

सिलसिलेवार दो बड़े धमाकों से दहला अफगानिस्तान, तालिबानी आतंकी हमले में 48 की मौत

अताउल्लाह अफगान ने कहा कि पहले अभियान में 6 विदेशी लड़ाके मारे गए, जबकि दूसरा हमला निशाने से चूक गया। इस दूसरे हमले में ही आम नागरिक इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच अधिकारी कर रहे हैं।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि कई जगहों पर छापेमारे के 14 विद्रोही मारे गए, इसमें 6 विदेशी बी शामिल हैं। बता दें कि इससे दो दिन पहले भी एक हवाई हमले में सेना ने गलति से आम नागरिकों को निशाना बना दिया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.