23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / अफगानिस्तान: तालिबान ने दो दिन पहले अगवा किए 6 अफगानी पत्रकारों को रिहा किया

अफगानिस्तान: तालिबान ने दो दिन पहले अगवा किए 6 अफगानी पत्रकारों को रिहा किया

तालिबानी लड़ाकों ने पक्तिका प्रांत के एक राजमार्ग से 6 पत्रकारों का अपहरण कर लिया था तालिबान ने पत्रकारों पर आरोप लगाया था कि वे सरकार के लिए काम करते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 8 Sep 2019, 4:20 PM IST

taliban1.jpg

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान और सरकार के बीच सत्ता को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, तालिबान ने दो दिन पहले अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के एक राजमार्ग से जिन 6 पत्रकारों का अपहरण किया था, उन्हें छोड़ दिया है।

एफे न्यूज ने पक्तिका प्रांत के पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि तालिबान के लड़ाकों ने अपहरण किए गए 6 पत्रकारों को आज (रविवार) सुबह 9 बजे रिहा कर दिया।

अफगानिस्तान: तालिबान ने काबुल में किया बड़ा धमाका, 5 की मौत, 50 से अधिक घायल

उन्होंने यह भी बताया कि तालिबान ने पत्रकारों को सरकार के एजेंडे पर काम करने और उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए अगवा कर लिया था।

बता दें कि पक्तिका प्रांत में अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स के लिए काम करने वाले एक पत्रकार जब पड़ोसी पखरिया प्रांत में एक कार्यशाला में भाग लेने जा रहे थे, तभी तालिबान के लड़ाकों ने उन्हें राजमार्ग से अगवा कर लिया गया था।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि सभी पत्रकार पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं और अब पक्तिका प्रांत में स्थित अपने घरों के लिए वापस जा रहे हैं।

तालिबान और अमरीका के बीच शांति वार्ता

बता दें कि अफगानिस्तान में करीब दो दशक से चल रहे सत्ता संघर्ष के बीच 2001 से अमरीका ने तालिबान से लड़ने के लिए अपनी सैना तैनात की। हालांकि अब करीब 18 साल के बाद अमरीका अपनी सेना को अफगानिस्तान से बाहर निकालना चाहता है।

लिहाजा अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर अमरीका तालिबान से बातचीत कर रहा है। बातचीत की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। लेकिन अफगान सरकार का कहना है कि तालिबान के साथ जल्दबाजी में बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अफगानिस्तान का तालिबान को दो टूक जवाब, शांति समझौते की वार्ता देश में ही होगी

अभी बीते हफ्ते में एक के बाद एक कई बम धमाकों से अफगानिस्तान दहल उठा। इन सभी हमलों के पीछे तालिबान का हाथ रहा है, क्योंकि हमले के बाद तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है।

अफगानिस्तान के बड़े शहरों में से एक कुंदुज सिटी में भी तालिबान ने कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन सैन्य बलों की मुस्तैदी के कारण यह नहीं हो सका और तालिबानी लड़ाकों को खदेड़ दिया गया।

इस बीच कई सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों तालिबानी लड़ाके भी मारे गए। बहरहाल, इन सबके बीच तालिबान के साथ शांति वार्ता जारी है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.