यह आपदा ऐसे समय में आई है, जब अधिकारी टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। अफसरों ने बताया कि इस भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो चुकी है। 25 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से तीन घायल हैं। कई दिन तक भारी बारिश होने के बाद शनिवार को भूस्खलन की घटना सामने आई थी। तटरक्षक बल के तीन पोत, छह सैन्य ड्रोन राहत एवं बचाव कार्य में सैकड़ों सैनिक, दमकलकर्मियों और अन्य बचावकर्मियों की मदद कर रहे हैं।