कडुना राज्य पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद जलिगे ने इस हमले की जानकारी दी है। हालांकि, वे अपहृत छात्रों की संख्या को लेकर स्पष्टता से कुछ नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि टैक्टिकल (सामरिक) पुलिस की टीम को खोजबीन के लिए भेजा गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार उन्होंने अपहरणकर्ताओं से 26 लोगों को बचा लिया है, इनमें एक महिला शिक्षिका भी शामिल है।