
नई दिल्ली।
अंतरिक्ष में गए चीन के वैज्ञानिकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चीन के शनचो नंबर-13 के अंतरिक्ष यात्री थाई छी कर रहे हैं।
इसे सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने वाला थाई छी बताया जा रहा है। बता दें कि अंतरिक्ष में थाई छी करना शनचो नंबर-9 मिशन से शुरू हुआ है। वह चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक परंपरागत खेल तरीका बन गया है। वर्ष 2012 के 26 जून को शनचो नंबर-9 मिशन के दौरान चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग ने थ्येनकूंग नंबर-1 अंतरिक्ष प्रयोगशाला में पहली बार अंतरिक्ष में विश्व के सामने चीनी मार्शल आर्ट थाई छी दिखाया।
अंतरिक्ष में भारहीनता की स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा होता है। थाई छी हड्डियों और मांसपेशियों के तंतुओं को प्रभावी ढंग से उत्तेजित कर सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों को प्रभावी ढंग से रोक सकता है।
इसके अलावा, थाई छी करना अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान्य चाल, शरीर संतुलन, मुद्रा नियंत्रण, मनोवैज्ञानिक समायोजन और प्रतिरक्षा में वृद्धि को बहाल करने के लिए भी फायदेमंद है। हाथ से चलने वाली साइकिल, फैंसी रैली, अंतरिक्ष टेबल टेनिस, ट्रेडमिल पर पानी की थैली पकड़ने का विशेष अभ्यास जैसे खेल भी अंतरिक्ष यात्रियों के पसंदीदा तरीके हैं।
Published on:
23 Nov 2021 08:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
