काबुल। पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी (Danish Siddiqui) की 16 जुलाई को तालिबान (Taliban) ने हत्या कर दी थी। अब अधिकारियों का कहना है कि उनकी हत्या क्रूर तरीके से की गई थी। उनका शव बुरी तरह से क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया था। पाकिस्तान की सीमा से लगे अफगानिस्तान के कस्बे स्पीन बोल्दक में उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय वह अफगान विशेष बल के साथ थे।