लाहौर। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के चुनावों में धांधली का आरोप लगा है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने पीएम इमरान खान की पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। पीओके चुनाव के नतीजे आने के बाद से विपक्षी पार्टियों ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पीएमएल-एन के महासचिव अहसान इकबाल के अनुसार, पहले चरण में पार्टी के उम्मीदवार पीओके में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विरोधी रैलियां निकाली जाएंगी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व आगे की रणनीति तय करेगी।
वर्तमान सरकार लोगों की सच्ची प्रतिनिधि नहीं
अहसान इकबाल ने बताया कि पीओके चुनाव के नतीजे और सियालकोट में उपचुनाव ने यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की वर्तमान सरकार लोगों की सच्ची प्रतिनिधि नहीं है। पीओके के चुनावों में जबरदस्ती और धांधली कर नतीजे सामने लाए गए हैं।
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) में तय समय के भीतर आतंरिक चुनाव नहीं कराने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करा है। आयोग ने इमरान को 14 दिनों के भीतर इसका जवाब देने को कहा है और ऐसा न करने की हालत में कड़े कदम उठाए जाने की बात कही है।