26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की गलियों में आसिया को फांसी लगा रहे बच्चे, वायरल हो रहा है वीडियो

मुस्लिम महिलाओं से हुआ था विवाद,ईशनिंदा के आरोप मिली थी मौत की सजा, बाद में किया गया था रिहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 11 Nov 2018, 4:46 PM IST

aasia

पाकिस्तान की गलियों में आसिया को फांसी लगा रहे बच्चे, वायरल हो रहा है वीडियो

लाहौर। पाकिस्तान में बच्चे को के बीच एक खेल काफी हो रहा है। इस खेल में फांसी देने की प्रक्रिया है। बच्चे इस खेल में पहले नारे लगाते हैं और बाद में एक गुड़िया को फांसी लगाकर ये ताली बजाते हैं। यह खेल बच्चों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। गेम फांसी देने की प्रक्रिया के बारे में है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ बच्चे फांसी लगाने का खेल, खेल रहे हैं। पहली नज़र में लगता है कि ये कोई बच्चों का खेल है। क्योंकि बच्चों की उम्र भी 5-7 साल के बीच में है।

कैलिफोर्निया: जंगल में लगी आग से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंची

गुड़िया के गले में डाली फांसी

ये बच्चे साफ तो नहीं बोल पा रहे हैं, लेकिन नारा का संदेश साफ सुनाई देता है। ये बच्चे गुड़िया के गले में फांसी का फंदा डालते हैं। एक बच्चा कहता है आसिया को इधर कर,दूसरा कहता है, आसिया को इधर कर। इसके बाद ये बच्चे गुड़िया को फांसी के फंदे पर लटका देते हैं, और चिल्लाते हैं-लग गई फांसी। इसमें वह आसिया बीबी का नाम लेते दिखाई दे रहे हैं।

आठ साल पहले एक बहस से मिली सजा

आसिया बीबी पाकिस्तान की रहने वाली हैं। तकरीबन आठ साल पहले की बात है। वह फालसे चुन रही थीं। तपती धूप थी। आसिया को प्यास लगी। समीप के एक कुएं पर आसिया पानी पीने पहुंचीं। वहां पहले से ही पानी पीने वाला एक बर्तन रखा था। आसिया ने उससे पानी पी लिया। इस पर उनकी मुस्लिम महिलाओं से बहस हो जाती है। आसिया ईसाई समुदाय से हैं। मुस्लिम औरतें उन पर ईशनिंदा का आरोप लगा देतीं हैं। आसिया ने शायद पैगंबर की तुलना ईसा मसीह से कर डाली थी।

आसिया की रिहाई का विरोध हुआ

इस दौरान कुएं से शुरू हुई ये लड़ाई फिर थाने पहुंची,वहां से कचहरी गई, निचली अदालत ने आसिया को सजा-ए-मौत सुनाई। मामला पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा और आसिया बीबी को बरी कर दिया गया। इस पर पाकिस्तान में हंगामा मच गया। हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आए। पूरे पाकिस्तान में आसिया की रिहाई का विरोध होने लगा। आसिया बीबी का वकील इतना डर गया कि पाकिस्तान ही छोड़कर भाग गया, और इसी माहौल ने बच्चों के दिलों में आसिया बीबी के लिए नफरत पैदा कर दी।