1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन ने प्रदूषण को लेकर अपनाया सख्त रवैया, 3500 लोगों को दी सजा

यह संख्या बीते साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा है, अपराध पर कोई नरमी न बरतने के निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 23 Nov 2018, 12:30 PM IST

china

चीन ने प्रदूषण को लेकर अपनाया सख्त रवैया, 3500 लोगों को दी सजा

बीजिंग। भारत में जहां प्रदूषण को लेकर सरकार का उदासीन रवैया देखने को मिलता है। वहीं चीन इस मामले में भारत से उलट है। चीन ने बीते 10 महीने में प्रदूषण संबंधित अपराधों में 3500 लोगों को सजा दी है। यह संख्या बीते साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा है। चीन सरकार की इस कार्रवाई को सराहनीय कदम बताया जा रहा है। प्रदूषण को लेकर चीन ने जीरो टॉलरेंस का रवैया अपनाया है। चीनी सरकार का प्रशासन को निर्देश है कि वे प्रदूषण संबंधी किसी भी अपराध पर कोई नरमी न बरतें। सरकार ने कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाए।

ट्रंप ने अमरीका-मेक्सिको की पूरी सीमा को बंद करने की धमकी दी

1.53 बिलियन डॉलर का जुर्माना भी वसूला

चीनी अधिकारियों ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पर्यावरण संबंधी अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का रवैया अपनाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बीते 10 महीनों में प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने के लिए 8500 लोगों को सजा दी गई है। हालांकि बीते 10 महीनों में जितने मामले दर्ज किए गए हैं,उसके मुकाबले सजा पाने वाले लोगों की संख्या काफी कम है। सजा पाने वाले लोगों से 1.53 बिलियन डॉलर का जुर्माना भी वसूला गया है। चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

बेहद कठोर कदम

बीजिंग ने कोर्ट और पुलिस से पर्यावरण संबंधित मामलों को लेकर कोई भी नरमी न बरतने के निर्देश दिए हैं। बीते साल एक भाषण में राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने भी कहा था कि प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार बेहद कठोर कदम उठाने जा रही है।