जयपुरPublished: Jun 05, 2023 04:04:29 pm
Tanay Mishra
China's Economy Takes A Blow: चीन की अर्थव्यवस्था को पिछले कुछ समय में बड़ा झटका लगा है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को झटका लगने की एक बड़ी वजह क्या है? आइए जानते हैं।
विकसित देशों की बात करें, तो अमरीका के बाद चीन (China) का दूसरा नंबर माना जाता है। इसके साथ ही चीन की अर्थव्यवस्था भी दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकसित होने के साथ ही अच्छी अर्थव्यवस्था भी चीन को काफी मज़बूत बनाती है। पर जिस चीन की मज़बूती उसकी अर्थव्यवस्था से झलकती है, उस अर्थव्यवस्था में पिछले कुछ समय से काफी बदलाव देखने को मिला है। पिछले कुछ समय में चीन की अर्थव्यवस्था में इजाफे की जगह गिरावट देखने को मिली है।