31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगापुर में पीएम मोदी के भाषण से गदगद हुआ चीन, बोला- संभल गए संबंध

चीन ने कहा कि सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री मोदी के चीन-भारत संबंधों पर की गई टिप्पणी 'सकारात्मक' और सराहनीय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 4 Jun 2018, 5:02 PM IST

modi

सिंगापुर में पीएम मोदी के भाषण से गदगद हुआ चीन, बोला- संभल गए संबंध

बीजिंग। शांगरी-ली डायलॉग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण का पड़ोसी देश चीन मुरीद हो गया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन-भारत संबंधों पर की गई टिप्पणी को 'सकारात्मक' और सराहनीय है।

पीएम ने कही थी भरोसे और विश्वास की बात

पीएम मोदी ने शांगरी-ली डायलॉग में कहा था कि भारत और चीन ने अपने जटिल संबंधों को संभालने में बुद्धिमत्ता और परिपक्वता दिखाई है। अगर ये देश एक दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वास व भरोसे के साथ मिलकर काम करें तो एशिया व दुनिया का एक बेहतर भविष्य होगा।

यह भी पढ़ें: केंद्र से नहीं मिला फंड, अब सेना खुद के पैसों से खरीदेगी वर्दी, जूते और जरूरी हथियार

मोदी के भाषण से चीन गदगद

हुआ चुनयिंग ने सोमवार को बीते सप्ताह सिंगापुर में हुए शिखर सम्मेलन की तारीफ करते हुए कहा कि कहा हमने चीन-भारत संबंधों के बारे में पीएम मोदी की टिप्पणी को सकारात्मक पाया है। हम इसकी बहुत प्रशंसा करते हैं। हुआ ने मोदी व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वुहान में अनौपचारिक मुलाकात को याद किया।

सीमा पर शांति के लिए दोनों देश बढ़े आगे

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस साल अप्रैल में शी ने मोदी के साथ अनौपचारिक बैठक की। उनके बीच अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य व द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक विचार विनिमय हुआ और कई मुद्दों पर सहमति बनी। हुआ ने कहा कि दोनों पक्ष मतभेदों से निपटने के लिए एक परिपक्व और बुद्धिमत्तापूर्ण तरीका अपनाने पर सहमत हुए। चीन द्विपक्षीय संबंधों के विकास की सकारात्मक गति को बनाए रखने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करने के लिए तैयार है, ताकि आपसी लाभकारी सहयोग को बढ़ावा मिल सके, मतभेदों को उचित तरीके से सुलझाया जा सके और सीमांत इलाकों में में शांति और सौहार्द कायम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह भारत-चीन संबंधों को आगे ले जाता है।

9-10 जून को मिलेंगे मोदी-शी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग किंगदाओ में 9-10 जून को शंघाई शिखर सम्मेलन से इतर एकबार फिर मुलाकात करेंगे। इससे पहले 27-28 अप्रैल को मोदी और शी जिनपिंग चीन के वुहान शहर में मिले थे।