6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

China: वुहान ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता, तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच सील हुआ शहर

चीन के वुहान में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट, 31 राज्यों में हाई अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Aug 2021, 10:09 AM IST

Wuhan sealed amid spreading coronavirus cases in China

Wuhan sealed amid spreading coronavirus cases in China

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना की शुरुआत चीन ( Coronavirus in China ) के जिस शहर वुहान ( Wuhan ) से हुई थी, वहां एक बार फिर इस घातक महामारी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अब एक बार फिर यहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद स्थिति खराब हो रही है। अब तक ये माना जा रहा है कि वुहान से ही दुनियाभर में कोरोना का प्रसार शुरू हुआ है। हालांकि चीन इस बात को लगातार नकारता आया है।

वुहान में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए पूरे शहर को ही सील कर दिया है। अन्य राज्यों से जुड़े सभी स्थानीय संपर्कों को कट कर दिया गया है। खास बात यह है कि चीन के 31 राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः China: वुहान में एक साल बाद फिर मिले कोरोना के नए केस, अब पूरी आबादी का होगा टेस्ट

वुहान शहर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सरकार सख्त हो गई है। लॉकडाउन के बीच तमाम मार्केट में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

चीन में दो दिन पहले तक 18 प्रांतों में कोरोना के केस मिले थे। लेकिन अब केस मिले थे, लेकिन अब 31 राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोरोना प्रॉटोकॉल का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी दी गई है।

वुहान की सीमाएं सील
वुहान शहर के हर तरफ पाबंदी कड़ी कर दी गई है। वुहान शहर से न तो किसी को निकलने दिया जा रहा है और न ही किसी का यहां प्रवेश हो रहा है। पूरे देश में संक्रमण को लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

कोविड संक्रमण बढ़ने का संबंध पूर्वी शहर नानजिंग के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को माना जा रहा है। बता दें कि इस शहर का 17 प्रांतों से संपर्क बना रहता है।

यह भी पढ़ेंः चीन में अब किशोरों को भी लगेगा कोरोना का टीका, डेल्टा वेरिएंट खतरा बढ़ा

गैर जरूर यात्रा की मनाही
संक्रमण बढ़ने के साथ ही स्थानीय फ्लाइट की संख्या बहुत कम कर दी गई हैं। यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। लोगों से गैर जरूरी यात्रा ना करने को कहा गया है। चीन में कोरोना संक्रमण का यह कहर डेल्टा वेरिएंट के कारण शुरू हुआ है।