शंघाई की रहने वाली 24 वर्षीय जियांग जिनजिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस मामले को उठाया, जिसपर हजारों महिलाओं ने टिप्पणी कर अपना समर्थन जताया है। जिनजिंग ने सैनिटरी उत्पादों को दान देने का अभियान शुरू किया है। जियांग ने कहा, 'कई महिला चिकित्सा कर्मी संदेश भेज रही हैं कि माहवारी के कारण उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं।'