8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में फिर भूकंप के झटके, 6.2 की थी तीव्रता

इंडोनेशिया में फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसी महीने की 20 तारीख को भी वहां भूकंप आया था।

2 min read
Google source verification
indonatia

इंडोनेशिया में फिर भूकंप के झटके, 6.2 की थी तीव्रता

इंडोनेशिया से फिर भूकंप की खबर है। जानकारी के अनुसार- पूर्वी इंडोनेशिया में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। न ही इससे पहले सुनामी सुनामी के लिए कोई अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक- भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के नियंत्रण वाले तिमोर द्वीप में केवल आठ किलोमीटर की गहराई में था। बता दें, इसी साल इंडोनेशिया में आए भूकंपों के कारण अभी तक 555 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें: नेपाल प्लेन क्रैश: 'तनाव में था कैप्टन- महिला को-पायलट को दे रहा था गालियां’

पहले भी आया था भूकंप
बता दें, इसी महीने 20 अगस्त को भी इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में भूकंप आया था। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.5 और 6.9 बताई गई थी। इस संबंधी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले इसी साल जुलाई में भी भूकंप आया था, जिसमें 400 से ज्यादा लागों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: विपक्षी दलों ने अपने नामांकित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम खारिज किया

बता दें, इससे पहले आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में भारी जानी और माली नुकसान की खबरें थीं। इस संबंध में अधिकारियों की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि वे इस भूकंप के बाद हालात का आकलन कर रहे हैं। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत बनी हुई है। तब एक मीडिया हाउस ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंध एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो के हवाले से कहा था- 'भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने अपने घरों को छोड़ दिया।'

ये भी पढ़ें: रामविलास पासवान की राहुल गांधी को नसीहत, 2019 की नहीं 2024 की करें तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अगस्त के बाद गए 500 से ज्यादा ऑफ्टरशॉक महसूस किए गए हैं। इसके बाद भारी संख्या में लोगों के विस्थापन की भी खबरें थीं। हालांकि इसके आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। एक अनुमान के अनुसार, भूकंप के अब तक आए झटकों में 72,000 घरों, 671 स्कूलों, 52 अस्पतालों व 128 धर्मस्थलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें

image