8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया : भूकंप से तबाही के बाद भोजन के लिए तरस रहे हैं लोग, मृतकों की संख्या पहुंची 550 के पार

भूकंप से प्रभावित इलाकों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं अभी भी नहीं मिल पा रही हैं। लेकिन सरकार का दावा है कि मदद में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
file pic

इंडोनेशिया : भूकंप से तबाही के बाद भोजन के लिए तरह रहे हैं लोग, मृतकों की संख्या पहुंची 550 के पार

जकार्ता: इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में 29 जुलाई से 19 अगस्त के बीच आए विनाशकारी भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 557 हो गई। एक से अधिक बार आए भूकंपों की वजह से 390,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 76,765 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने ट्विटर पर कहा कि अधिकांश मौतें उत्तरी लोम्बोक नगरपालिका में हुईं हैं। यहां 466 लोगों की मौत हुई है। उत्तरी लोम्बोक सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है।

ये भी पढ़ेंः Pics: ईरान-इराक में तबाही मचा गया 7.3 तीव्रता का भूकंप, देखिए दिल दहला देने वाला मंजर

यहां पर इतने लोगों की गई जान
भूंकप से पश्चिम लोम्बोक में 40, पूर्वी लोम्बोक में 31, मध्य लोम्बोक में दो और प्रांतीय राजधानी मातरम में नौ लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अतिरिक्त पड़ोसी पूर्वी सुमबावा द्वीप में सात लोगों और बाली द्वीप में दो लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि इंडोनियाई सशस्त्र बल का विमान शुक्रवार सुबह परिवारों के लिए 100 सहायता पैकेज, 100 व्हील चेयर, 30,000 टेंट के साथ उतरा।

ये भी पढ़ेंः तुर्की में भूकंप के तेज झटकाें में दो लाेगाें की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त, लोगों में फैली दहशत

बुनियादी सुविधाओं का अभाव
शिविरों में साफ पानी, चिकित्सकीय इलाज और आश्रय की सामग्री की जरूरत है। सिर्फ हेलीकॉप्टर व मोटरसाइकिलों से द्वीप के सुदूर इलाकों में जल्दी पहुंचा जा सकता है, क्योंकि भूस्खलन की वजह से मार्ग बंद हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें पानी, भोजन जैसे बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। लोम्बोक में 29 जुलाई को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सैकड़ो भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। इन इटकों में से कुछ 5.9 तीव्रता के थे। संबसे गंभीर भूकंप 6.9 तीव्रता का 5 अगस्त को आया, जिसमें करीब 460 लोगों की मौत हो गई।