
विदेशों में रह रहे पाकिस्तानी भी करेंगे वोटिंग, ईसीपी ने शुरू की ये योजना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों के सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने आगामी उपचुनावों में विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आई-वोटिंग वेबसाइट लॉन्च की है। आपको बता दें कि विदेश में पाकिस्तान के करीब 79 लाख लोग रहते हैं।
14 अक्टूबर को आयोजित होगें राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली दोनों के लिए उपचुनाव
मीडिया रिपोर्ट में मिल रही जानकारी के मुताबिक ईसीपी 14 अक्टूबर को राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली दोनों के लिए उपचुनाव कराएगी। जिसके चलते कुल मिलाकर 37 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे।
1 से 15 सितंबर तक ईसीपी की वेबसाइट पर करना होगा खुद को पंजीकृत
ओवरसीज वोटिंग सिस्टम डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट ओवरसीजवोटिंगडॉटजीओवीडॉटपीके (www.overseas.ov.pk) ने इन निर्वाचन क्षेत्रों को वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर मतदान के लिए सूचीबद्ध किया है। जानकारी के मुताबिक विदेशी मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र के वोट को पंजीकृत कराने के लिए 1 से 15 सितंबर तक ईसीपी की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत कर पाएंगे।
मतदाताओं के लिए जारी किया जाएगा एक वोटर पास कोड
हालांकि, मतदाताओं को एक वोटर पास कोड 10 से 14 अक्टूबर के बीच जारी किया जाएगा। चयनित निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों की एक निर्दिष्ट सूची तब प्रणाली द्वारा प्रदर्शित की जाएगी और मतदाता अपने वोट डालने के लिए उम्मीदवार के चुनाव प्रतीक का चयन करेंगे।
Published on:
1 Sep 2018, 2:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.